लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime: कोचिंग की छात्रा का फोटो वायरल करने की धमकी दे कर करता था ब्लैकमेल, 'ट्री मैन’ शिक्षक सुजीत कुशवाहा अरेस्ट, जानिए

By एस पी सिन्हा | Updated: January 15, 2023 18:10 IST

Bihar Crime: डुमरा थानाध्यक्ष जन्मेजय राय के अनुसार शिक्षक पर छात्रा की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित छात्रा के पिता बिहार पुलिस में सिपाही हैं।कोचिंग में पढ़ने के दौरान सुजीत ने छात्रा की फोटो खींची थी।फोटो को दिखाकर शिक्षक ब्लैकमेल कर रहा था।

पटनाः बिहार के सीतामढ़ी जिले में ’ट्री मैन’ के नाम से प्रसिद्ध शिक्षक सुजीत कुशवाहा को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक पर यह कार्रवाई अश्लील फोटो वारयल करने की धमकी देने के कारण की गई। आरोप है कि वह अपनी ही कोचिंग की छात्रा को फोटो वायरल करने की धमकी दे कर ब्लैकमेल करता था।

डुमरा थानाध्यक्ष जन्मेजय राय के अनुसार शिक्षक पर छात्रा की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित छात्रा के पिता बिहार पुलिस में सिपाही हैं। आरोपों के अनुसार कोचिंग में पढ़ने के दौरान सुजीत ने छात्रा की फोटो खींची थी। उसे एडिट कर अश्लील फोटो बना डाले। उसी फोटो को दिखाकर शिक्षक उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

पीड़ित छात्रा ने यह बात पिता और घरवालों को बताई। जिसके बाद घर वाले थाने पहुंचे। 35 साल के सुजीत कुशवाहा डुमरा प्रखंड के सिमरा स्थित नारायणपुर में रहता है। वह दरभंगा जिले के सिंघाचौड़ी गांव का रहने वाला है। वह 'ट्री मैन' के नाम से मशहूर है। पुलिस ने कहा कि सुजीत के पास से मिले मोबाइल में छात्रा की अश्लील फोटो मिली।

सीतामढ़ी में रहने के दौरान छात्रा अपने भाई के साथ उसकी कोचिंग में पढ़ती थी, जहां उसका मोबाइल चोरी हो गया। पिता के तबादले के बाद वह पटना चली गई। सीतामढ़ी से जाने के बाद आरोपी छात्रा के रिश्तेदारों को तस्वीर भेजकर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था। सुजीत समाजिक कार्यों को लेकर सुर्खियों में रहा है। किसी भी शादी, मुंडन या अन्य कार्यक्रम में पौधे लेकर पहुंच जाया करता था।

नए जोड़ों को उपहार स्वरूप पौधे भेंट करता और सभी लोगों से शुभ अवसरों पर पौधें भेंट करने की अपील भी करता। विभिन्न मौकों पर वह खुद पौधारोपण करता और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करता रहा है। अब तक उसने पचास हजार से अधिक पौधे लगाए। इस कार्रवाई के बाद सुजीत को सम्मानित करने वाले कई सामाजिक कार्यकर्ता भी अब उसके बारे में अपनी राय बदलने लगें हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली