लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime: बिहार पुलिस ने 'लालू यादव' और 'मुलायम सिंह' को किया अरेस्ट, 'नीतीश कुमार' को सरगर्मी से तलाश, जानिए क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 25, 2022 18:30 IST

Bihar Crime: बिहार पुलिस ने सभी के खिलाफ मोबाइल ,लैपटॉप चोरी का मामला दर्ज किया है. पुलिस कई मामले में तलाश कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देमोबाइल के साथ कमालपुर के लालू यादव को दबोचा था.लालू ने गिरोह में शामिल मुलायम व नीतीश का नाम बताया था.चोरों ने कई चोरी की घटना को अंजाम देने की बात पुलिस को बताई है.

पटनाः लालू यादव, मुलायम सिंह यादव और नीतीश कुमार का नाम तो देश के राजनेताओं में चर्चित हैं. लेकिन बिहार पुलिस को ऐसे ही तीन नामों के व्यक्तियों की लंबे समय से तलाश थी. इसके बाद गया जिले की पुलिस ने 'लालू यादव' और 'मुलायम' को गिरफ्तार कर लिया है.

जबकि 'नीतीश कुमार' अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है. दरअसल, ये तीनों अपराध करने वाले एक गैंग का हिस्सा हैं. इस गैंग का सरगना लालू यादव है और मुलायम सिंह यादव के साथ नीतीश कुमार भी इस गैंग में शामिल है. प्रप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुलायम यादव से पूछताछ करने में जुटी है.

इस दौरान उसने चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इसके पूर्व 27 दिसंबर को हुई चोरी की घटना में शामिल लालू यादव को सात जनवरी को गिरफ्तार किया गया था. वहीं, घटना में शामिल नीतीश कुमार अब भी पुलिस गिरफ्त से फरार है. यह गैंग बिहार के गया जिले में चोरी और लूट-पाट की घटनाओं को अंजाम देने में माहिर है.

चोरी की घटना में शामिल मुलायम सिंह यादव को ओपी की पुलिस ने गया जिले के टिकारी प्रखंड के मऊ से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. दरअसल सोमवार की रात मऊ ओपी की पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी कर मुलायम सिंह यादव को पुलिस ने मऊ ओपी क्षेत्र के कमालपुर स्थित को उसके ही घर से गिरफ्तार कर लिया.

वहीं पुलिस की पूछताछ में मुलायम सिंह यादव ने सभी घटनाओं में शामिल होने की बात को कबूला है. मुलायम ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चोरी के सामान को एक इकट्ठा कर बिक्री कर दिया जाता था. उसने लालू और नीतीश के साथ एक और चोर नाम बताया है. चौथा आरोपी कमालपुर का ही रहने वाला है.

इन सभी के खिलाफ मोबाइल, लैपटॉप चोरी का मामला है. बीते 7 जनवरी को सुपता के ग्रामीणों ने चोरी की घटना में मोबाइल के साथ कमालपुर के लालू यादव को दबोचा था. पुलिस के पूछताछ में लालू ने गिरोह में शामिल मुलायम और नीतीश का नाम बताया था. चोरों ने कई चोरी की घटना को अंजाम देने की बात पुलिस को बताई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीGayaपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली