लाइव न्यूज़ :

Bihar ki khabar: बाप और बेटे की गला रेत कर हत्या, बेगूसराय में होमगार्ड की गोली से उड़ाया

By भाषा | Updated: June 1, 2020 22:00 IST

बिहार में क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहा है। इस बीच कैमूर में अज्ञात बदमाशों ने बाप और बेटे को गला रेत कर मार डाला। बेगूसराय में होमगार्ड को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों लोग रात में अपनी फसल की रखवाली कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान वंशी प्रजापति और उनके बेटे ललन के तौर पर हुई। अधिकारी ने कहा कि वारदात से गुस्साए लोगों ने पीड़ित परिजन के लिए मुआवजे की मांग करते हुए गांव में धरना दिया।

भभुआः बिहार के कैमूर जिले में अज्ञात लोगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति और उनके 40 वर्षीय बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि घटना शुक्रवार रात को बेलांव पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत आने वाले तरांव गांव में उस समय हुई, जब दोनों लोग रात में अपनी फसल की रखवाली कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान वंशी प्रजापति और उनके बेटे ललन के तौर पर हुई।

गांव वालों ने उनकी लाश देखकर पुलिस को सूचित किया। अहमद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हत्यारों की तलाश जारी है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि वारदात से गुस्साए लोगों ने पीड़ित परिजन के लिए मुआवजे की मांग करते हुए गांव में धरना दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक की ओर से आश्वासन मिलने के बाद गांव वाले मान गए। 

बिहार के बेगूसराय में होमगार्ड की गोली मारकर हत्या

बिहार के बेगूसराय में एक मोटर साइकिल पर सवार पर तीन लोगों को रोकने की कोशिश पर होमगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोहियानगर पुलिस थाने के बाहरी चौकी क्षेत्र के पनहास गांव में शुक्रवार रात को घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि होमगार्ड राजबर्धन रंजन गश्ती वाहन के साथ तैनात थे और उन्होंने एक मोटर साइकिल पर सवार तीन लोगों को रुकने को कहा, जिसके बाद बाइक सवारों ने गोली चला दी। सदर पुलिस अधीक्षक राजन सिन्हा ने कहा कि रंजन के सिर में गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बदमाश तुरंत मौके से फरार हो गए। बिचखन्ना मंझौल गांव के निवासी रंजन लोहियानगर पुलिस की बाहरी चौकी पर तैनात थे। सिन्हा ने कहा कि रंजन को पुलिस लाइन में सलामी दी गई। उन्होंने कहा कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। 

भदोही में महिला से सामूहिक बलात्कार

गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 32 वर्षीय महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। ज्ञानपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी कालू सिंह ने बताया कि महिला दस मई की दोपहर एक बगीचे में लकड़ी बीनने गई थी।

वहां सोनू बिंद, दीपक सिंह, अच्छेलाल और माधव यादव ने उससे गैंगरेप किया। आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो बनाकर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। सिंह ने बताया कि महिला और उसके पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

लकड़ी काटने की मशीन से गर्भवती महिला का सिर कटा

कोयंबटूर के पास शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में लकड़ी काटने की मशीन से सिर कट जाने से 23 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि धर्मराज नाम के व्यक्ति की लकड़ी के बक्से बनाने वाली इकाई है।

धर्मराज की पत्नी कल्पना ने जब मशीन चालू की तो उसका दुपट्टा उसमें फंस गया और वह उसकी चपेट में आ गई। इसमें उसका सिर कट गया। पुलिस ने बताया कि घटना के समय धर्मराज वहां मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा