लाइव न्यूज़ :

बिहार में अपराधियों का तांडव, मगध एक्सप्रेस में लूटपाट के बाद चलती ट्रेन से यात्री को फेंका बाहर

By एस पी सिन्हा | Updated: December 23, 2021 15:30 IST

घायल यात्री के परिजनों के अनुसार अविनाश कुमार के पास 50 हजार रुपये भी थे जिसको उन्होंने अपने पैंट के पिछली जेब में रखा हुआ था.

Open in App
ठळक मुद्देदानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के बरुना रेलवे स्टेशन पर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम।मगध एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक रेल यात्री से लूटपाट के बाद अपराधियों ने उसे बाहर फेंका।घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है और हाथ में फ्रैक्चर है, हालत फिलहाल स्थिर है।

पटना: बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों ने एक युवक से लूट के बाद उसको चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. घटना का अंजाम दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के बरुना रेलवे स्टेशन पर दिया गया, जहां बीती रात मगध एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक रेल यात्री से लूटपाट करने के बाद उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंका गया. बाद में स्थानीय लोगों के द्वारा घायल गंभीर रूप से व्यक्ति को बक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

बताया जाता है कि यात्री के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान की गई तथा उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल में पहुंच गए और घायल को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में ले गये हैं. 

इस संबंध में आरा के रामनगर निवासी घायल अविनाश कुमार दूबे (30 वर्ष) के चाचा रविंद्र दूबे ने बताया कि अविनाश पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं और वह मगध एक्सप्रेस में सवार होकर आरा से बक्सर नगर के चीनी मिल मोहल्ले में अपनी बहन के घर आ रहे थे. 

परिजनों के मुताबिक अविनाश कुमार के पास 50 हजार रुपये भी थे जिसको उन्होंने अपने पैंट के पिछली जेब में रखा हुआ था. इसी बीच बरुना रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात अपराध कर्मियों ने पहले तो उनसे पैसे छीनने के लिए हाथापाई की. फिर पैसा छीनने के बाद उन्हें चलती ट्रेन से नीचे धक्का मारकर फरार हो गए. 

घायल अविनाश को लोगों ने जैसे-तैसे अस्पताल में भर्ती कराया था. इस मामले में निजी अस्पताल के चिकित्सक डा. राजीव झा ने बताया कि घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है और उनके हाथ में फ्रैक्चर है. उनका इलाज किया जा रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा