Bihar Crime News: शराब की तस्करी के साथ-साथ अवैध हथियारों के काले खेल में महिलाएं!, गया में 1500 कारतूस के साथ अरेस्ट, खगड़िया में मिनी गन फैक्ट्री भंडाफोड़, देखें काली सूची

By एस पी सिन्हा | Updated: August 19, 2024 17:48 IST2024-08-19T17:46:50+5:302024-08-19T17:48:30+5:30

Bihar Crime News: खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र के तीन गछिया के समीप एसटीएफ ने मोरकाही पुलिस के सहयोग से मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया।

Bihar Crime News Women kale khel illegal weapons liquor smuggling Arrested 1500 cartridges in Gaya Mini gun factory busted in Khagaria | Bihar Crime News: शराब की तस्करी के साथ-साथ अवैध हथियारों के काले खेल में महिलाएं!, गया में 1500 कारतूस के साथ अरेस्ट, खगड़िया में मिनी गन फैक्ट्री भंडाफोड़, देखें काली सूची

सांकेतिक फोटो

Highlightsमहिला व दो लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है। महिला अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखती है।जयनंदन मुनि की पत्नी रंजू देवी पूरे इलाके में दहशत फैलाती थी।

Bihar Crime News: बिहार में अब महिलाएं भी काले कारनामों को बढ़ चढ़कर अंजाम दे रही हैं। शराब की तस्करी के साथ-साथ अवैध हथियारों के काले खेल में महिलाओं की भूमिका सामने आ रही हैं। हाल ही में गया और खगड़िया जिले में कुछ ऐसे ही मामले सामने आए हैं। खगड़िया में एसटीएफ ने मिनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन के दौरान देसी मास्केट के साथ महिला को गिरफ्तार किया गया है। जबकि गया जिले में 1500 कारतूस के साथ हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। जिसमें एक महिला व दो लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र के तीन गछिया के समीप एसटीएफ ने मोरकाही पुलिस के सहयोग से मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। इस दौरान पुलिस ने भरतखंड थाना क्षेत्र के कोलवारा पंचायत के केरिया गांव निवासी एक महिला को देसी मास्केट के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महिला अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखती है।

बताया जाता है कि केरिया निवासी जयनंदन मुनि की पत्नी रंजू देवी पूरे इलाके में दहशत फैलाती थी। पुलिस ने केस दर्ज करके महिला को जेल भेज दिया। वहीं, गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में मानिकपुर गांव में जब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने एक घर पहुंची तो वहां पुलिस को देखकर महिला भागने लगी।

पुलिस ने खदेड़कर महिला को पकड़ा। उसके पास से एक देसी कट्टा, दो मैग्जीन, एक पिस्टल, छह दोनाली बंदूक व एक राइफल पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार महिला मिन्ता देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति व अन्य लोग भी इसमें शामिल हैं। महिला की निशानदेही पर जब पड़ोस के घर में छापेमारी की गयी तो दो लोग फरार होने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

उसके बाद उनके घर के पीछे भिंडी के खेत में कारतूस छिपा कर रखने की बात उजागर हुई। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने भिंडी के खेत की तलाशी ली, तो वहां से एक बोरा में रखे 1500 कारतूस जब्त किए। इस तरह पुलिस यह देखकर अब दंग रह गई है कि बिहार में काले खेलों में भी महिलाएं काफी सक्रिय होने लगी हैं।

Web Title: Bihar Crime News Women kale khel illegal weapons liquor smuggling Arrested 1500 cartridges in Gaya Mini gun factory busted in Khagaria

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे