लाइव न्यूज़ :

बिहार: गया में बाप-बेटी का रिश्ता हुआ शर्मसार, पिता ने अपनी दो बेटियों के साथ किया रेप और फिर...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 31, 2021 17:41 IST

बिहार के गया में बाप-बेटी का रिश्ता कलंकित हुआ है। यहां बहसी बाप ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ रेप की। जिसके बाद गांव वालों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों बच्चियों ने पूरा घटनाक्रम महिला थानाध्यक्ष को बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची की मां को इसकी सूचना दे दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पटना,31 जनवरीबिहार के गया जिले से पिता पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करनेवाली एक घटना सामने आई है। जहां पिता ने ही इस रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी दो बेटियोंके साथ नाजायज संबंध बनाये। इसमें दिल्ली से दो नाबालिगों को गया लाकर सौतेले पिता ने उनका यौन शोषण किया। लेकिन जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे आगबबूला हो गए और उनलोगों आरोपी पिता की जमकर धुनाई कर दी। 

इसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों बच्चियों का गया के प्रभावती अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। अब दोनों को महिला थाना में सुरक्षित रखा गया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण करने वाले वीरेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया गया है। वीरेंद्र दिल्ली में रहकर पत्थर का कारोबार करता था। 

वहां इन बच्चियों की विधवा मां से उसकी दोस्ती बढ़ गई। बाद में दोनों ने शादी रचा ली। लेकिन वह बच्चियों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था। उन्हें रास्ते से हटाने के लिए गणतंत्र दिवस को वह उन्हें गया लेकर चला आया। दोनों बच्ची मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली हैं। दोनों को आरोपित अपने घर गया जिले के मोहनपुर थाना के एरकी गांव नहीं ले गया बल्कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के समदा गांव में मनोज चौहान के घर ले गया। 

28 जनवरी को उसने दोनों बच्चियों का यौन शोषण किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। उन्‍हें जब घटना का पता चला तो वे सन्‍न रह गए। गुस्‍से में लोगों ने पहले तो वीरेंद्र को जमकर पीटा। इसके बाद फतेहपुर थाना के हवाले कर दिया। लड़कियों को थाने में रखा गया है और उनकी मां के आने का इन्तजार हो रहा है, फिर इन्हें उसी सुपुर्द कर दिया जायेगा।   

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली