लाइव न्यूज़ :

बिहार के भोजपुर में पिस्तौल दिखाकर नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 1, 2022 15:56 IST

बिहार के भोजपुर जिले में गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है. अन्य फरार है. पुलिस इनकी तलाश कर रही है. मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित घोबहां ओपी स्थित एक गांव का है.

Open in App

पटना: बिहार में भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित घोबहां ओपी स्थित एक गांव से सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. इसमें दुष्कर्मियों ने सातवीं की एक छात्रा से हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. 

दुष्कर्म का आरोप गांव के ही युवकों पर लगा है. इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है.

इधर, पीड़ित छात्रा को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. बताया जाता है कि 11 वर्षीय नाबालिग युवती अपनी मां के साथ घर में सोई हुई थी. इसी दौरान देर रात आरोपी बिट्टू रजक अपने दोस्तों के साथ घर में घुस गया और पिस्टल दिखाकर किशोरी को जबरन छत पर ले गया. 

छत पर ले जाकर दुष्कर्मियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला. युवती के द्वारा शोर मचाए जाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये. इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने आज सुबह आरा महिला थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी. 

पीड़िता का बयान के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी युवक को धर दबोचा जबकि अन्य फरार बताये जाते हैं. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचारगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा