लाइव न्यूज़ :

बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने विधायक की पत्नी के गले से झपट लिया सोने का चेन, पुलिस हुई बेचैन

By एस पी सिन्हा | Updated: August 29, 2024 16:07 IST

ताजा मामला सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित अटल पथ इलाके के आर ब्लॉक के पास का है, जहां रोज की तरह गुरुवार के मॉर्निंग वॉक कर रहीं राजद विधायक सुदय यादव की पत्नी को झपटमारों ने अपना निशाना बनाया और उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए।

Open in App
ठळक मुद्देराजद विधायक सुदय यादव की पत्नी को झपटमारों ने अपना निशाना बनायाचैन स्नैचर उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गएउन्होंने सचिवालय थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है

पटना:बिहार में बेखौफ अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह किसी भी घटनाओं को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि राजधानी पटना में भी अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम हो या खास हर कोई बदमाशों के निशाने पर हैं। ताजा मामला सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित अटल पथ इलाके के आर ब्लॉक के पास का है, जहां रोज की तरह गुरुवार के मॉर्निंग वॉक कर रहीं राजद विधायक सुदय यादव की पत्नी को झपटमारों ने अपना निशाना बनाया और उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए। इस दौरान झपटमार के हमले में राजद विधायक की पत्नी को गर्दन के करीब खरोचें भी आई हैं। उन्होंने सचिवालय थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। 

दरअसल, जहानाबाद से राजद विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव की पत्नी रिंकू देवी गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए अपने पटना स्थित आवास से निकली थीं। मीडिया से बातचीत के दौरान पीड़िता रिंकू देवी ने बताया कि आर ब्लॉक के पास वो सड़क पार करने के लिए खड़ी थीं। अचानक बाइक पर सवार झपटमार आए और पीछे से आकर उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए। 

उन्होंने अपने शरीर पर आए जख्म को भी दिखाया। रिंकू देवी से जब मीडिया ने सवाल किया कि क्या अब जनप्रतिनिधि की पत्नी भी सुरक्षित नहीं हैं? इसपर उन्होंने असहमति जताते हुए कहा कि वह सुरक्षित हैं। लेकिन बाहर में कुछ अवारा लोग ऐसी घटना को अंजाम दे देते हैं। 

उन्होंने कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग भी वहां पर थी, लेकिन पुलिस कुछ दूरी पर थी। हालांकि अपराधियों के द्वारा पॉश इलाके में इस प्रकार की घटना को अंजाम दिए जाने से पटना पुलिस पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। उल्लेखनीय है कि अपराध पर नकेल कसने के लिए क्राइम मीटिंग, स्पेशल ड्राइव अपराधियों की धर पकड़ जारी है। बावजूद इसके अपराधी पुलिस को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस मामले का उद्भेदन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

टॅग्स :बिहारक्राइमBihar Policeआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई