लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime News: 28 सोने के बिस्कुट जब्त, वजन 3.262 किलो, कीमत 2.34 करोड़, बांग्लादेश से मालदा वाया पटना, मुजफ्फरपुर में खपाना था...

By एस पी सिन्हा | Updated: August 6, 2024 15:39 IST

Bihar Crime News: सोने की इस खेप को तस्करी के माध्यम से बांग्लादेश से लाया गया था और पश्चिम बंगाल के मालदा के रास्ते इसे कोलकाता लाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देडीआरआइ पटना इकाई की लगातार यह दूसरी कार्रवाई बताई जा रही है। दोनों करियर इसे कार से लेकर मुजफ्फरपुर जा रहे थे।आभूषण विक्रेताओं के संरक्षण में कहीं खपाना था।

Bihar Crime News: राजस्व सूचना निदेशालय(डीआरआई) की पटना इकाई ने सोना तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पटना जिले में हाथीदह के पास कार से 28 सोने के बिस्कुट जब्त किये हैं। जब्त सोने के बिस्किट का वजन 3 किलो 262 ग्राम है। इसका बाजार मूल्य 2 करोड़ 34 लाख रुपए बताई जा रहा है। इसमें दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों मुख्य रूप से करियर का काम कर रहे थे। डीआरआइ पटना इकाई की लगातार यह दूसरी कार्रवाई बताई जा रही है। इससे पहले भी कई सफल ऑपरेशन किए गए हैं, जिनमें बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया गया था।

डीआरआई की टीम ने जांच के बाद पाया है कि सोने की इस खेप को तस्करी के माध्यम से बांग्लादेश से लाया गया था और पश्चिम बंगाल के मालदा के रास्ते इसे कोलकाता लाया गया। यहां से दोनों करियर इसे कार से लेकर मुजफ्फरपुर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर में इसे कुछ आभूषण विक्रेताओं के संरक्षण में कहीं खपाना था। डीआरआई को शक है कि आभूषण विक्रेताओं के संरक्षण में ही तस्करी का या खेल चल रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी यह लोग कुछ खेप इस तरीके से ला चुके हैं।

गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है। इन दोनों की पहचान पर डीआरआई की टीम तस्करी के मुख्य सरगनाओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। सुरक्षा के लिहाज से दोनों तस्करों के नाम और पहचान को गोपनीय रखा गया है। पुलिस के मुताबिक ये लोग पहले भी सोने की कुछ खेप ला चुके हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपश्चिम बंगालकोलकातापटनाबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली