लाइव न्यूज़ :

फरार आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के खिलाफ कसा शिकंजा, पटना, गाजियाबाद और मेरठ के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2022 19:25 IST

आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसयूवी) ने मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएडीजी नैय्यर हसनैन खान ने मामले की जानकारी दी है। आय से अधिक संपत्ति केस में आज सुबह से ही छापेमारी की गई।दानापुर स्थित वशी अपार्टमेंट, गाजियाबाद एवं मेरठ में आदित्य के आवास की तलाशी ली है।

पटनाः बिहार में गया के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ फर्जीवाड़े मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम जगह-जगह उनकी तलाश कर रही है। पटना, गाजियाबाद और मेरठ के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसयूवी) ने मामला दर्ज किया है। एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने मामले की जानकारी दी है। निलंबित आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति केस में आज सुबह से ही छापेमारी की गई।

विशेष निगरानी इकाई की टीम पटना के दानापुर स्थित वशी अपार्टमेंट, गाजियाबाद एवं मेरठ में आदित्य के आवास की तलाशी ली है। 1.38 करोड़ की काली कमाई का मामला दर्ज कर आदित्य कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की गई। यानी आदित्य कुमार पर फर्जीवाड़े के साथ ही आय से अधिक संपत्ति का मामला चलेगा।

बताते चले कि गया के एसएसपी रहते बालू माफिया और शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई में मनमानी करने के आरोप में आदित्य कुमार को हटा दिया गया था। बाद में उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। इस केस को मैनेज कराने के लिए आदित्य कुमार के मित्र ने हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनकर फर्जी तरीके से डीजीपी को फोन कर दबाव बनाया था।

इस मामले का खुलासा होने पर उनके खिलाफ ईओयू को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी,उसके बाद से आदित्य कुमार लगातार फरार चल रहें हैं। कोर्ट ने भी उनके अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी है। वहीं एक अन्य कोर्ट ने उनके घर पर इश्तेहार चिपकाने का आदेश दिया था।

अब ईओयू के बाद एसयूवी की टीम भी जांच पड़ताल मे जुट गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस ने भी शिकंजा कस दिया है। यूपी पुलिस के तरफ से एसआईटी का गठन किया गया था। वहीं, इसके अलावा आर्थिक अपराध इकाई ने भी उनकी संपत्ति की कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई