लाइव न्यूज़ :

बिहार: दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, जुर्माना भी लगाया

By एस पी सिन्हा | Updated: October 1, 2021 16:19 IST

बिहार के दरभंगा जिले की रेप की ये घटना तीन साल पुरानी है. इसमें मामले में अब कोर्ट का फैसला आया है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव की है रेप की ये घटना। 18 अक्टूबर 2018 की शाम वारदात को संदीप राय नाम के शख्स द्वारा अंजाम दिया गया था।दालत ने धारा 6 पॉस्को एक्ट के तहत 20 वर्ष सश्रम कारावास व 50 हजार रुपए अर्थदंड का फैसला सुनाया है।

पटना: बिहार में दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी संदीप राय को अनुसूचित जाति की एक दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के दोष में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. 

दरभंगा के विशेष न्यायाधीश विनय शंकर ने इस अपराध के मामले में सुनवाई करते हुए पॉस्को एक्ट के तहत संदीप राय को दोषी करार देते हुए 25 वर्ष सश्रम कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड लगाने का फैसला सुनाया.  

प्राप्त जानकारी के अनुसार अदालत ने धारा 6 पॉस्को एक्ट के तहत 20 वर्ष सश्रम कारावास व 50 हजार रुपए अर्थदंड, धारा 3 (2) एससी-एसटी एक्ट में उम्रकैद व 25 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है. अर्थदंड की राशि का भुगतान नहीं करने पर छह-छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. 

विशेष लोक अभियोजक विजय कुमार पराजित के अनुसार धारा 42 पॉस्को एक्ट के अनुपालन में भादवि की धारा व पॉस्को एक्ट की समतुल्य धारा में से केवल उसी धारा में सजा बहाल रहेगी, जिसमे सजा की मात्रा अधिक होगी. इसलिए केवल धारा 376 (3) भादवि व 3 (2) एस-सीएस टी एक्ट की सजा बहाल रहेगी. 

साथ ही दप्रस की धारा 357 अ, पॉस्को नियम व बिहार पीड़ित प्रतिकर (संशोधन) स्कीम 2018 के तहत पीड़िता के पुनर्वास के लिए छह लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया गया है, जो उसे स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा भुगतान किया जाएगा. 

तीन साल पहले की है रेप की घटना

उल्लेखनीय है कि घटना 18 अक्टूबर 2018 की शाम सात बजे की है. उस वक्त अनुसूचित जाति की दिव्यांग नाबालिग लड़की अपने गांव में शौच के लिए खेत में गई थी, उस समय अभियुक्त संदीप राय ने उसका हांथ-पैर बांधकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. 

पीड़िता के घर लौटने में विलंब होने पर उसकी मां और भाभी खोजने के लिए गई तो उन्होंने वहां अभियुक्त व पीड़िता को देखा. इस संबंध में कुशेश्वरस्थान थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. 

न्यायालय में पुलिस अनुसंधानक द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित करने के बाद तीन मई 2019 को संज्ञान लिया गया। 11 जुलाई 2019 को न्यायालय में अभियुक्त के विरुद्ध आरोप गठन किया गया. अभियुक्त को न्यायालय ने गत 23 सितंबर को दोषी करार दिया था. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा