लाइव न्यूज़ :

बिहार में फिर मिले धन कुबेर अधिकारी, आलीशान मकान देख दंग रह गई निगरानी टीम, अकूत संपत्ति का खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 16, 2022 22:38 IST

निगरानी विभाग ने पूर्णिया के जिला अवर निबंधक उमेश प्रसाद सिंह के दो ठिकानों पर छापेमारी की है. इसमें अकूत संपत्ति का पता चला है.

Open in App

पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान में कई भ्रष्ट अधिकारी सरकार के राडार पर हैं. इसी कड़ी में निगरानी विभाग ने पूर्णिया के जिला अवर निबंधक उमेश प्रसाद सिंह के दो ठिकानों पर छापेमारी की है. शुरुआती तलाशी में ही अकूत संपत्ति का पता चला है. 

मूल रूप से भोजपुर जिला के रहने वाले रजिस्ट्रार उमेश प्रसाद सिंह ने सेवा काल के चंद वर्षों के अंदर ही पटना के अजंता कॉलोनी में आलीशान तीन मंजिला मकान बनवा लिया है. 

बताया जाता है कि राजीव नगर स्थित घर पहुंची तो वह भी हैरान रहे गई क्योंकि सामने कोई घर नहीं, बल्कि पूरा महल तैयार किया गया था. इस महल के निर्माण का काम अभी चल ही रहा है. निर्माण को जितना भव्य तरीके से तैयार कराया जा रहा है. उसे देखने के बाद यह अनुमान लगाना कठिन है कि यह किसी सरकारी नौकरी करनेवाले ने बनवाया है. 

अमलेश कुमार सिंह के इस घर के मेन गेट पर लाखों रुपए खर्च किए गए हैं. जबकि घर के अंदर के साज सजावट पर भी भारी निवेश किया गया है. छापेमारी दल में शामिल अधिकारियों के मुताबिक जब टीम के सदस्यों ने उनके आलीशान मकान में छापेमारी की तो इस मकान की शान और शौकत देख सभी की आंखे खुली की खुली रह गई. 

कमरों की बनावट से लेकर बाथरूम और किचन मानो किसी सुपर स्टार होटल की हो. चौंकानेवाली बात यह है कि अमलेश कुमार सिंह दस साल पहले ही इस नौकरी में आए थे. इसके बाद से वह अपने लिए अवैध संपत्ति अर्जित करने में ही खुद को व्यस्त रखा. 

राजीव नगर स्थित उनके इस आवास से लाखों रूपए नगद और एक किलो सोना मिलने की बात बताई जा रही है. इसके साथ ही जमीन के कई कागजात भी मिले हैं.

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा