लाइव न्यूज़ :

कोरोना कहर के बीच दो नाबालिग बच्चियों के साथ हाथ-पैर बांधकर सामूहिक दुष्कर्म, खेत में घास काटने गई थी...

By एस पी सिन्हा | Updated: April 26, 2021 20:34 IST

बिहार में पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना अंतर्गत संझा घाट बोतल टोला गांव का मामला है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देबदमाशों ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.  पीड़िता की मां ने थाने में दो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी अपनी ममेरी बहन के साथ घास काटने मकई के खेत में गई थी.

पटनाः बिहार में एक ओर जहां कोरोना का कहर जारी है, वहीं दूसरी ओर दुष्कर्मियों के हौसले भी बढे़ हुए दिखते हैं.

 

राज्य के दो अलग-अलग जिलों में नाबालिग युवतियों के साथा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है. पहली घटना पूर्णिया जिले से सामने आ रही है, जहां कुछ बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मीरगंज थाना अंतर्गत संझा घाट बोतल टोला गांव में घास काटने गई नाबालिग का हाथ-पैर बांधकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. इस संबंध में पीड़िता की मां ने थाने में दो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. 

पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी अपनी ममेरी बहन के साथ घास काटने मकई के खेत में गई थी, तभी गांव के ही रहने वाले लालू यादव के 20 वर्षीय बेटे नीतीश कुमार और अशोक यादव के बेटे मनीष कुमार ने उसके दोनों हाथ बांधकर और दुपट्टे से मुंह को दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए.

पीड़िता ने जब मामले की जानकारी अपनी मां को दी, तब उसकी मां ने दोनों बदमाशों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया. मीरगंज थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 

वहीं, दूसरी घटना छपरा जिले के दरियापुर थाना की है, जहां एक गांव में 16 साल की एक लड़की के साथ दो बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि नाबालिग बच्ची शौच के लिए गई थी. इस दौरान केवटिया के गौतम राय और विधान राय ने उसे पकड़ लिया और मकई के खेत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पुलिस इस दोनों आरोपियों को तलाश रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली