लाइव न्यूज़ :

'बिहार जंगलराज की तरफ लौट रहा है', पटना साहिब में सरेआम छात्रा को गोली मारने की घटना पर बोले रवि शंकर प्रसाद

By रुस्तम राणा | Updated: August 18, 2022 17:11 IST

गुरुवार को भाजपा सांसद ने कहा, पटना साहिब में स्कूल से लौट रही 9वीं कक्षा की लड़की को सरेआम गोली मार दी गई। ये सामान्य अपराधिक घटना नहीं है, अपराधियों के दिल से कानून का डर खत्म हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता ने कहा- बिहार में अपराधियों के दिल से कानून का डर खत्म हो गया हैघटना को लेकर बोले- ये संकेत देता है कि बिहार जंगलराज की तरफ लौट रहा हैसीसीटीवी कैमरे में कैद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पटना: बिहार के पटना साहिब में सरेआम मारी गई 9वीं की छात्रा को गोली कांड को लेकर बीजेपी के कद्दावर नेता ने बिहार सरकार की कानून व्यवस्था पर हमला बोला है। गुरुवार को भाजपा सांसद ने कहा, पटना साहिब में स्कूल से लौट रही 9वीं कक्षा की लड़की को सरेआम गोली मार दी गई। ये सामान्य अपराधिक घटना नहीं है, अपराधियों के दिल से कानून का डर खत्म हो गया है। 

दिल दहला देने वाली इस घटना पर बीजेपी नेता ने महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया है। उन्होंने राज्य सरकार के मुखिया से पूछा है कि ये क्या हो रहा है नीतीश जी? ये संकेत देता है कि बिहार जंगलराज की तरफ लौट रहा है।

बता दें कि छात्रा को गोली मारने की घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। 

पुलिस ने बताया कि घटना सिपारा के इंद्रपुरी इलाके में बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई जब छात्रा कोचिंग से लौट रही थी। गले में गोली लगने से घायल बच्ची का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

फुटेज में एक शख्स दिख रहा है, जो एक झोला लिए लड़की का पहले तो इंतजार करता है फिर उसका पीछा कर अपने झोले से बंदूक निकालकर लकड़ी को गोली मार देता है। इसके बाद वह मौके से फरार हो जाता है। छात्रा एक फल विक्रेता की बिटिया है। 

टॅग्स :रविशंकर प्रसादBJPनीतीश कुमारपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO