लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराबबंदीः गोपालगंज में चार की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर, आधा दर्जन हिरासत में, पूछताछ

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2021 17:01 IST

बिहार में गोपालगंज जिले के मोहम्‍मदपुर के कुसहर गांव में एक-एक कर चार लोगों के मरने और कई लोगों के बीमार होने की सूचना से हड़कंप मच गया है.

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के अनुसार सभी लोगों ने शराब का सेवन किया था.जहरीली शराब की वजह से ही इनकी मौत हुई हैं.स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम भी गांव में कैंप कर रही है.

पटनाः शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शराबबंदी के बावजूद चोरी-छिपे शराब का निर्माण और बिक्री जारी है.

ऐसे में जहरीली शराब से होने वाली मौतें लगातार प्रशासनिक व्यवस्था और पुलिस पर सवाल खड़ा कर रही हैं. इसी कड़ी में अब गोपालगंज जिले के मोहम्‍मदपुर के कुसहर गांव में एक-एक कर, चार लोगों के मरने और कई लोगों के बीमार होने की सूचना से हड़कंप मच गया है.

बताया जा रहा है कि गांव के लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया था. वहीं कई लोगों का इलाज जारी है. इस घटना में बीमार तीन लोगों की हालत गंभीर है. दबी जुबान में लोग जहरीली शराब को ही वजह बता रहे हैं. घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीओ उपेंद्र पाल, थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

मिली जानकारी के अनुसार सभी लोगों ने शराब का सेवन किया था और ऐसी आशंका है कि जहरीली शराब की वजह से ही इनकी मौत हुई हैं. पुलिस अधिकारियों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह पता चल पायेगी. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम भी गांव में कैंप कर रही है. कई बीमार लोगों का इलाज सदर अस्‍पताल में किया जा रहा है.

मरने वालों में से एक के परिजनों ने बताया कि वह नियमित रूप से शराब का सेवन करता था. मंगलवार को आधी रात के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगडी और मौत हो गई. इस घटना को लेकर पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. गोपालगंज के जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है.

मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी. उन्‍होंने कहा कि गांव में एक व्‍यक्ति की मौत स्‍वभाविक तौर पर हुई है. दो लोगों की मौत की वजह स्‍पष्‍ट नहीं है. उन्‍होंने कहा कि बीमार लोगों के इलाज के लिए मेडिकल टीम तैनात की गई है. यहां उल्लेखनीय है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली