लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश के गृह जिला नालंदा में छेड़खानी से परेशान युवती ने जहर खाकर दी जान, अश्लील तस्वीर फोटोशॉप कर रहे थे ब्लैकमेल, लाखों रुपए की डिमांड, पढ़े सुसाइड नोट

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2022 21:00 IST

बिहार के नालंदा का मामला है। हर दिन की ब्लैकमेलिंग और परिवार की हो रही बदनामी से परेशान छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मृतक नाबालिग लड़की के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट को भी बरामद किया है। जिसमें लड़की ने छेड़खानी की घटना का जिक्र किया है। घटना बिहारशरीफ स्थित बिहार थाना क्षेत्र के खंदक पर डॉक्टर्स कॉलोनी की है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में एक स्कूली छात्रा को सिर्फ इसलिए आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि दो मनचले उसकी अश्लील तस्वीर फोटोशॉप कर न सिर्फ दोस्ती करने के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे, बल्कि उससे लाखों रुपए की डिमांड भी की जा रही थी।

 

 

इन मनचलों की हर दिन की ब्लैकमेलिंग और परिवार की हो रही बदनामी से परेशान छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक नाबालिग लड़की के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट को भी बरामद किया है। जिसमें लड़की ने छेड़खानी की घटना का जिक्र किया है। घटना बिहारशरीफ स्थित बिहार थाना क्षेत्र के खंदक पर डॉक्टर्स कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा जब भी पढ़ाई करने के लिए स्कूल जाती थी तो रास्ते में दो मनचले उसे अक्सर परेशान किया करते थे।

दोनों लडके उसके साथ आए दिन छेड़खानी की घटना को अंजाम देते थे। मनचलों से परेशान लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जब परिजन आरोपियों के घर पूछताछ करने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मृतक छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को दो बदमाश स्कूल से पीछा करते हुए कोचिंग तक जाते थे।

बदमाशों के द्वारा उनकी बेटी की अश्लील तस्वीर बना ली गई एवं  5 लाख की डिमांड की जाने लगी। इन्हीं सब बातों से परेशान होकर उनकी बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में बिहार थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

बदमाश किराए पर रह रहे थे और जानकारी जुटाई जा रही है कि वह किन कारणों से किशोरी को परेशान किया करता था। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने इन्हें दो युवकों को आत्महत्या के लिए दोषी ठहराया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा