लाइव न्यूज़ :

Bihar CHO Exam: 12 केंद्र और 400000-400000 रुपये?, परीक्षा माफिया रविभूषण-अतुल प्रभाकर ने वी शाइन टेक प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के साथ मिलकर रची साजिश

By एस पी सिन्हा | Updated: December 4, 2024 17:20 IST

Bihar CHO Exam 2024 Update: परीक्षा के लिए 12 केंद्रों को फिक्स किया था और हर केंद्र से 4-4 लाख रुपये वसूले थे।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। संस्था को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है।परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 5-5 लाख रुपए में डील हुई थी।

Bihar CHO Exam 2024 Update: बिहार में राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ा खुलासा किया है। पेपर लीक से जुड़े माफिया ने 100 करोड़ रुपए कमाने का टारगेट फिक्स कर दिया था। जांच में सामने आई है कि इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई थी। परीक्षा माफिया रविभूषण और अतुल प्रभाकर ने परीक्षा कराने वाली कंपनी वी शाइन टेक प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। इन लोगों ने परीक्षा के लिए 12 केंद्रों को फिक्स किया था और हर केंद्र से 4-4 लाख रुपये वसूले थे। जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि ऑनलाइन सेंटर का ऑडिट नहीं की गई थी। उन जगहों पर भी सेंटर बनाये गए जो कि ब्लैकलिस्टेड थे।

इन तथ्यों के सामने आने के बाद पुलिस ने परीक्षा के लिए सेंटर आवंटित करने वाली संस्था को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इस जांच में कई और बड़े नाम भी शामिल हो सकते हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद कई और राज पर से पर्दा उठ सकता है। ईओयू की जांच में पता चला है कि माफियाओं ने पुलिस से बचने के लिए दो स्तर की सुरक्षा लाइन तैयार कर रखा।

एक सेंटर के लिए थे तो दूसरा अभ्यर्थियों के लिए जारी किया गया था ताकि पुलिस की चहलकदमी की तुरंत पता चल जाए। लेकिन, पुलिस को इसकी पहले ही भनक लग गई थी। यही कारण था कि पुलिस पहले सादे लिबास में पहुंचकर सारे साक्ष्य को एकत्रित किए फिर उसने छापेमारी कर इसमें संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पटना के जिन 12 सेंटरों पर परीक्षा थी, इसमें से अधिकतर का ऑडिट ही नहीं हुआ था। सूत्रों के अनुसार माफियाओं से संकेत मिलने पर कुछ सेंटर को परीक्षा से एक या दो दिन पहले मेल कर सूचना दी गई थी। एक सेंटर को 20 लाख में मैनेज किया गया था। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 5-5 लाख रुपए में डील हुई थी।

इन सभी से टोकन मनी के रूप में 25 से 50 हजार रुपए लिए गए थे। बचे हुए पैसा बाद में देना था। बाकी के पैसे परीक्षा देने के बाद देने थे। सेंटर देने के बदले परीक्षा करा रही कंपनी वी शाइन टेक प्राइवेट लिमिटेड को भी माफियाओं ने एक बड़ी रकम दी थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर