लाइव न्यूज़ :

बिहारः 9वीं की छात्रा से स्कूल में रेप में प्रिंस‌िपल-टीचर-छात्र सहित 19 पर FIR दर्ज, 6 गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 7, 2018 15:08 IST

दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन छात्रा के साथ सबसे पहले बाथरूम में पांच छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. सात माह पहले छात्रा को छात्रों ने अपना शिकार बनाया जिसके 17 दिनों बाद प्राचार्य ने भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया

Open in App

पटना,7 जुलाई: बिहार के सारण(छपरा) जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ स्थित दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन में एक नाबालिग छात्रा के साथ प्राचार्य, शिक्षकों व छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कुल 19 आरोपियों में से छह की गिरफ्तारी हो गई है। जिसमें प्राचार्य(प्रिंसिपल) और शिक्षक भी शामिल हैं। पीडित छात्रा के बयान पर महिला थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।

छपरा सदर के डीएसपी एके सिंह ने आज मीडिया को बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और कुल 19 आरोपियों में से छह की गिरफ्तारी हो गई है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। घटनाक्रम के अनुसार, एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ स्थित दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन स्कूल के बाथरूम में छात्रा के साथ सबसे पहले पांच छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सात माह पहले छात्रा को छात्रों ने अपना शिकार बनाया जब इसकी शिकायत लेकर छात्रा प्राचार्य के पास पहुंची तो उसने भी नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। स्कूल के प्राचार्य और छात्रों की घिनौनी करतूत यहीं नहीं थमी। इसके बाद छात्रा के साथ दो शिक्षकों ने भी दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म का सिलसिला महीनों तक चलता रहा।

'पहले 3 सहपाठियों ने टॉयलेट में मेरा रेप किया, मैंने प्र‌िंस‌िपल से शिकायत की तो वो भी मेरा रेप करने लगे'

बता दें कि दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन छात्रा के साथ सबसे पहले बाथरूम में पांच छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सात माह पहले छात्रा को छात्रों ने अपना शिकार बनाया जिसके 17 दिनों बाद प्राचार्य ने भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद छात्रा के साथ दो शिक्षकों ने दुष्कर्म किया। इन घटनाओं के बाद छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का दुष्कर्म का सिलसिला ही चल पडा। हद तो तब हो गई जब प्राचार्य के पुत्र मोहित अरूण चार पांच छात्रों के साथ हरेक एक दो दिन बाद सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने लगा। छात्रा ने बताया कि उसके पिता घर पर नहीं थे जिसके कारण वह इसकी शिकायत किसी से नहीं कर पाई। छात्रा ने बताया कि दो तीन बार लगातार सामूहिक दुष्कर्म होने के बाद जब प्राचार्य से शिकायत करने गई तो, प्राचार्य ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और अगले दिन उसने भी दुष्कर्म किया। पीडिता ने बताया कि रोजी-रोटी के लिए पिता बाहर रहते हैं। जब वह घर आये तो पिता के घर आने पर उसने घटना की शिकायत की। इसके बाद पिता ने स्कूल में जाकर इस विषय में पूछताछ की तो शुक्रवार को स्कूल में प्रार्थना के बाद उसे एक कमरे में ले जाकर प्राचार्य, दो शिक्षकों व छात्रों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। किसी तरह भागकर वह घर पहुंच कर पिता को बताया। इसके बाद उसके पिता उसको लेकर महिला थाना पहुंचे।

वहीं, पीडित छात्रा की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया और फिलहाल पीडित छात्रा को महिला थाना की पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। छात्रा का बयान आज न्यायालय में दर्ज कराया जा रहा है। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक, सारण, हरकिशोर राय ने बताया कि पीडित छात्रा के बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अबतक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच करा लिया गया है। मेडिकल जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। उसके बाद कार्रवाई और तेज की जायेगी।

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?