लाइव न्यूज़ :

चंपारण में शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ यौन संबंध बनाया, वीडियो बनाकर किया वायरल 

By एस पी सिन्हा | Updated: March 23, 2021 20:01 IST

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बथना का मामला है। पुलिस के हस्तक्षेप से वीडियो को डिलीट करा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबथना गांव की एक लड़की बथना स्कूल में विगत कई वर्षों से पढ़ती थी।बथना स्कूल में पदस्थापित शिक्षक विगत कुछ दिनों से उसका यौन शोषण करते आ रहे थे।छात्रा के गोपाल साह स्कूल से चले जाने के बाद भी उक्त शिक्षक का उसके घर आना-जाना लगा रहा। 

पटनाः बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बथना के शिक्षक ने गुरु-शिष्य परंपरा को कलंकित करते हुए न केवल नाबालिग छात्रा के साथ यौन संबंध बनाया, बल्कि इसका एक वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया।

 

हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप से वीडियो को डिलीट करा दिया गया है। मामले में महिला थाना में अपराध दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बथना गांव की एक लड़की बथना स्कूल में विगत कई वर्षों से पढ़ती थी। (अभी वर्तमान में वह गोपाल साह उच्चतर विद्यालय की छात्रा है)। बथना स्कूल में पदस्थापित शिक्षक विगत कुछ दिनों से उसका यौन शोषण करते आ रहे थे।

दोनों के बीच प्रेम इतना परवान चढ़ चुका था कि छात्रा के गोपाल साह स्कूल से चले जाने के बाद भी उक्त शिक्षक का उसके घर आना-जाना लगा रहा। बीती रात भी वह शिक्षक उसके घर गया तो गांव के कुछ लोगों ने देख लिया। गांव के लोगों के द्वारा हल्ला किए जाने पर लोगों ने उक्त शिक्षक को पकड़कर जम कर धुनाई कर दी गई तथा एक कमरे में बंद कर दिया। इसकी भनक जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए शिक्षक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराकर थाने लायी तथा पूछताछ कर रही है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिला है। आवेदन के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही हैं. हालांकि ग्रामीणों के द्वारा शिक्षक-छात्रा के इस रिश्ते को कलंकित करने वाले शिक्षक की भर्त्सना की जा रही है। ग्रामीण उक्त शिक्षक का वहां से अविलंब स्थानांतरण करने की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में जिले की महिला थाना में भी अपराध दर्ज किया गया है। महिला थाना प्रभारी रीता कुमारी ने इसकी पुष्टि की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली