लाइव न्यूज़ :

सीडीपीओ पर शिकंजा, दस साल की नौकरी में अर्जित किया करोड़ों की संपत्ति, लाखों नकदी बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: November 23, 2021 21:49 IST

आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी की टीम ने आज धनरुआ की सीडीपीओ ज्‍योति कुमारी के आवास पर छापेमारी की है. पटना के आरपीएस मोड स्थित आवास पर छापेमारी की जा रही है. 

Open in App
ठळक मुद्देज्योति कुमारी को सरकारी सेवा में सेवा करते महज 10 साल हुए हैं.पद पर रहते हुए कितनी काली कमाई की है.निलंबित डीटीओ, आइपीएस अधिकारी, इंजीनियर आदि के ठिकानों पर भी इससे पहले छापेमारी की जा चुकी है.

पटनाः बिहार में भ्रष्ट तरीके से संपत्ति अर्जित कर धनकुबेर बने अधिकारियों के खिलाफ निगरानी, विशेष निगरानी और आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई लगातार जारी है.

 

आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी की टीम ने आज धनरुआ की सीडीपीओ ज्‍योति कुमारी के आवास पर छापेमारी की है. पटना के आरपीएस मोड स्थित आवास पर छापेमारी की जा रही है. सूत्रों की मानें तो ज्योति कुमारी को सरकारी सेवा में सेवा करते महज 10 साल हुए हैं, इसके बावजूद उन्होंने इतनी कम समय में करोड़ों रुपए का फ्लैट पटना के आरपीएस मोड पर खरीदा है और साथ ही चार से साढे़ 4 लाख नकद की भी बरामदगी हुई है.

सीडीपीओ से पास से करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है. इनके खिलाफ 22 नवंबर को विशेष निगरानी इकाई ने कांड संख्या 3/2021यू/ एस13(2) आर/ डब्ल्यू 13(1) ( बी) पीसी एक्ट 1988 का मामला 22 नवंबर को दर्ज किया था. जिसके आलोक में आज ये छापेमारी की गई. एडीजी नैयर हसनैन खान के अनुसार सर्च वारंट स्‍पेशल कोर्ट की ओर से जारी किया गया था. इसी आलोक में रूपसपुर थाना क्षेत्र के आरपीएस मोड स्थित छापेमारी की गई है. 

ज्योति कुमारी के पति पेशे से वकील हैं. लेकिन सूत्रों की मानें तो उनके पास आय का कोई खास स्त्रोत नहीं है, ऐसे में ज्योति कुमारी इस पूरे मामले में फंसती नजर आ रही हैं. छापेमारी के बाद अब सीडीपीओ की मुश्किलें बढ़ने वाली है. अधिकारियों के मुताबिक आकलन के बाद ही यह स्‍पष्‍ट हो सकेगा कि उन्‍होंने अपने पद पर रहते हुए कितनी काली कमाई की है.

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों आय से अधिक संपत्ति जुटाने वाले अधिकारी निगरानी की रडार पर रहे हैं. कई अधिकारियों और कर्मियों के घर व अन्य ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी की जा चुकी है. निलंबित डीटीओ, आइपीएस अधिकारी, इंजीनियर आदि के ठिकानों पर भी इससे पहले छापेमारी की जा चुकी है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली