लाइव न्यूज़ :

कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर अपराधियों ने की हत्या, लूटे 20 लाख रुपये 

By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2018 20:48 IST

बताया जाता है कि साहेबगंज बाजार स्थित एक एटीएम में कैश डालना था। जिसके लिए 20 लाख रुपये लेकर कैश वैन के साथ बैंककर्मी और गार्ड जा रहे थे।

Open in App

पटना,9 अगस्त: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना इलाके में बेखौफ अपराधियों ने एटीएम में पैसा डालने गई कैश वैन पर हमला कर करीब बीस लाख रूपये लूट ली। अपराधियों ने लूट के दौरान कैश वैन के गार्ड को गोली मार दी। इस हादसे में कैश वैन के गार्ड की मौत हो गई। फिलहाल इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली है और वह जांच में जुटी है।

बताया जाता है कि साहेबगंज बाजार स्थित एक एटीएम में कैश डालना था। जिसके लिए 20 लाख रुपये लेकर कैश वैन के साथ बैंककर्मी और गार्ड जा रहे थे। एटीएम पहुंचने के बाद रुपये डालने ही वाले थे कि हथियारबंद अपराधी पहुंचे और गार्ड को गोली मार दी और रुपये से भरे बैग को लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बताया जाता है कि सिक्योर वैल्यू एजेंसी की टीम इण्डिया वन एटीएम में कैश डालने गई थी। कैश वैन खडा करके कर्मी एटीएम में कैश से भरा बैग लेकर अंदर गए। सिक्योरिटी गार्ड सुनील ठाकुर बाहर पहरा दे रहे थे। तभी बाइक सवार दो अपराधी आये और गार्ड के सीने में चार गोलियां मार दी। इसके बाद अपराधी एटीएम के अंदर घुसे और कर्मी से कैश से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में करीब 20 लाख रुपये थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से चार खोखे मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :क्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?