लाइव न्यूज़ :

बिहारः शेल्टर होम विवाद में फंसी पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की मुश्किलें बढ़ी, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: August 19, 2018 14:59 IST

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड से विवादों में घिरी पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंत्री मंजू वर्मा की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। 

Open in App

पटना, 19 अगस्तःबिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा की मुसीबतें लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। हाल ही में मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड के उजागर होने के बाद विवादों में घिरी मंजू वर्मा को पहले तो मंत्री पद छोडनी पडी। वहीं अब पूर्व मंत्री मंजू वर्मा पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। ये मामला 17 अगस्त को मंजू वर्मा के घर पर हुई सीबीआई की छापेमारी के बाद दर्ज किया गया है।

दरअसल, सीबीआई के द्वारा की गई छापेमारी के दौरान मंजू वर्मा के घर से सीबीआई की टीम को 50 जिंदा कारतूस मिले थे। इस मामले में सीबीआई के डीएसपी ने चेरिया बरियारपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। मंजू वर्मा ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह केस में अपने पति पर उठ रहे सवालों के बाद इस्तीफा दिया था। सीबीआई ने शुक्रवार सुबह एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की थी।

मंजू वर्मा के अलावा मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के पैतृक गांव पचदही, मुजफ्फरपुर स्थित आवास, ठाकुर के साले और स्थानीय पत्रकार रीतेश अनुपम के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर भी सीबीआई ने छापेमारी किया था। पटना में मंजू वर्मा के घर पर पांच घंटों से सीबीआई की टीम जमी हुई थी। मंजू वर्मा के पति पर बालिका गृह दुष्कर्म केस के किंगपिन ब्रजेश ठाकुर के साथ सांठगांठ का आरोप है।

टॅग्स :बिहारमुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा