लाइव न्यूज़ :

हनी ट्रैप के मामले में आईबी की सूचना पर बिहार एटीएस ने जवान को किया अरेस्ट, पाकिस्तानी महिला को देता था खुफिया जानकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 14, 2021 20:25 IST

हनी ट्रैप के मामले में गिरफ्तार जवान ने प्रारंभिक पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. हालांकि, अधिकारी अभी मामले की पुष्टि नहीं कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.जनार्दन प्रसाद सिंह सेना में मेडिकल कोर का जवान है.वर्तमान में उसकी पोस्टिंग महाराष्ट्र के पुणे में है.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में आईबी की सूचना पर बिहार एटीएस ने हनी ट्रैप के मामले में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है. सेना के जवान को पाकिस्‍तानी महिला को खुफिया जानकारी देने के मामले में पटना के दानापुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है.

जवान पर आरोप है कि वह फील्‍ड इन्फार्मेशन पडोसी देश की एक महिला को फोन पर देता था. उस पर कुछ गोपनीय दस्तावेज साझा करने के भी आरोप लगे हैं. सूत्रों के अनुसार हनी ट्रैप के मामले में गिरफ्तार जवान ने प्रारंभिक पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. हालांकि, अधिकारी अभी मामले की पुष्टि नहीं कर रहे हैं. आरोपित बिहार के नालंदा जिले का निवासी जनार्दन प्रसाद सिंह है.

बताया जाता है कि सेना का यह जवान पाकिस्तानी महिला को सेना से जुडी अहम जानकारी साझा करता था. आरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जनार्दन प्रसाद सिंह सेना में मेडिकल कोर का जवान है. वर्तमान में उसकी पोस्टिंग महाराष्ट्र के पुणे में है. पाकिस्तानी महिला की जवान से फोन पर बात होती थी.

आइबी की रिपोर्ट पर छठ के दो दिन पहले से ही बिहार एटीएस की टीम जवान के पीछे लगी थी. गुप्त सूचना मिलने पर आज दोपहर एटीएस ने दानापुर इलाके से जवान को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए सेना के जवान पटना के खगौल थाने में लंबी पूछताछ की जा रही है. 

सूत्रों की मानें तो उसने पाकिस्तानी महिला के साथ कई अहम जानकारी साझा करने की बात को स्वीकार किया है. बताया जाता है कि महिला से दो साल पहले उसकी दोस्ती हुई थी. तब वह राजस्थान के जोधपुर में था. पाकिस्तानी महिला ने खुद को नेवी के मेडिकल टीम का स्टाफ बताया था. इस मामले की जानकारी आइबी ने बिहार एटीएस को दी थी. फिलहाल एटीएस के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. 

टॅग्स :बिहारपटनामहाराष्ट्रपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली