लाइव न्यूज़ :

बक्सर में पांचवीं की छात्रा के साथ शादीशुदा व्यक्ति छह माह से कर रहा था यौन शोषण, पंचायत में बोला-अभी और करूंगा रेप

By एस पी सिन्हा | Updated: April 2, 2021 21:05 IST

बिहार के बक्सर जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में यह मामला सामने आया है. समाज को शर्मसार कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देआरोप है कि छह महीने से वह डरा धमका कर लगातार यौन शोषण कर रहा था. पांच दिन पूर्व जब घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया तब मामला उजागर हुआ.बलात्कार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने की बात सबके सामने कही.

पटनाः बिहार के बक्सर जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शादीशुदा व्यक्ति के द्वारा एक किशोरी का यौन शोषण किये जाने की घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है.

 

पांचवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. आरोप है कि छह महीने से वह डरा धमका कर लगातार यौन शोषण कर रहा था. पांच दिन पूर्व जब घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया तब मामला उजागर हुआ. लेकिन पकडे़ जाने के बाद दरिंदे शख्स ने धमकी देते हुए फिर से बलात्कार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने की बात सबके सामने कही.

इस मामले में महिला थाने में आरोपित के विरुद्ध पॉक्सो एक्‍ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस घटना के बाद वह फरार हो गया है. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया कि किशोरी का यह आरोप है कि गांव के जयप्रकाश चौधरी का पुत्र नीतीश कुमार चौधरी काफी दिनों से उसके साथ गलत संबंध बना रहा था. वह कहता था कि किसी को बताने पर घरवालों की हत्‍या कर देंगे. इस डर से उसने किसी को इसके बारे में नहीं बताया. इसी बीच 27 मार्च की रात 10.30 बजे अचानक आरोपित किशोरी के घर मे घुसकर जबर्दस्ती का प्रयास और छेड़छाड़ करने लगा.

तभी किशोरी के चिल्लाने की आवाज को सुनकर जब घरवाले दौड़े तब नीतीश पूरे परिवार की हत्या की धमकी देते हुए भाग निकला. तब पीडिता ने घरवालों को पूरी बात बताई. कहा कि स्कूल जाते समय प्रायः नीतीश उससे छेड़छाड़ किया करता था, जिसका वह बराबर विरोध करती थी. करीब छह माह पूर्व झांसा देकर एकांत में ले जाने के बाद नीतीश ने दुष्कर्म किया औरा जान मार देने की धमकी दी.

डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया. इसके बाद प्रायः घरवालों की हत्या की धमकी देते हुए वह गंदा काम करता रहा. पकडे जाने के बाद बुधवार को पंचायत कराई गई. लेकिन नीतीश पंचायत की बात मानने से इन्कार करते हुए बार-बार दुष्कर्म की धमकी देता रहा.  बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय किशोरी पांचवीं कक्षा की छात्रा है तथा इस घटना के बाद काफी अवसाद में है.

महिला थनाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया कि पीड़िता के बयान पर नीतीश कुमार पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने के बाद पीड़िता की मेडिकल जांच करा ली गई है. 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट भेजा जा रहा है. घटना के बाद से आरोपित फरार है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट