Bihar: शादी के स्टेज पर प्रेमी ने मारी दुल्हन को गोली, बारात में मच गई अफरातफरी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 25, 2026 14:22 IST2026-02-25T14:22:30+5:302026-02-25T14:22:35+5:30

Bihar: युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया है।

Bihar Buxar district an alleged lover climbed on stage and attacked bride leaving her in critical condition and causing chaos in wedding procession | Bihar: शादी के स्टेज पर प्रेमी ने मारी दुल्हन को गोली, बारात में मच गई अफरातफरी

Bihar: शादी के स्टेज पर प्रेमी ने मारी दुल्हन को गोली, बारात में मच गई अफरातफरी

Bihar:  बिहार में बक्सर जिले के चौसा नगर पंचायत में मंगलवार रात एक शादी समारोह उस समय दहशत में बदल गया, जब जयमाल के दौरान कथित प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को गोली मार दी। गोली सीधे दुल्हन के पेट में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ी। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल दुल्हन को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है। बताया जाता है कि बारात बलिया जिले के सुरेमनपुर से आई थीइसी दौरान युवक दीनबंधु ने दुल्हन आरती कुमारी को कथित प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर गोली मार दी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेहतर इलाज के लिए उसे ट्रॉमा सेंटर बीएचयू वाराणसी ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। लेकिन हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। आरोपी युवक पड़ोस का रहने वाला है। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी के माता-पिता को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी शराब के मामले में जेल जा चुका है। रात लगभग 10:30 से 11 बजे के बीच हुई इस घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और बारात वापस लौट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आरोपी के पिता की मानें तो, लड़की का घर उनके घर के पास में ही है। लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि उनका बेटा उस लड़की से प्रेम करता है। पिता ने यह भी बताया कि अगर उन्हें प्रेम प्रसंग वाली बात पहले पता होती तो वह दोनों की शादी करवा देते। इस घटना की नौबत ही नहीं आती। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। खुद बक्सर एसपी शुभम आर्य पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस वारदात ने न केवल बक्सर बल्कि सीमावर्ती बलिया जिले में भी सनसनी फैला दी है। फिलहाल, शादी वाले घर में सन्नाटा पसरा है और परिजन दुल्हन की सलामती की दुआ कर रहे हैं। बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बक्सर जिले के चौसा पहुंची थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं और दुल्हन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Web Title: Bihar Buxar district an alleged lover climbed on stage and attacked bride leaving her in critical condition and causing chaos in wedding procession

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे