लाइव न्यूज़ :

बीएसएससी का प्रश्नपत्र लीक मामलाः सरकार के संरक्षण में यह सारा खेल, सिन्हा ने नीतीश सरकार पर हमला बोला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 24, 2022 17:12 IST

BSSC question paper leak case: बीएसएससी पेपर लीक का मामला बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है, सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे पेपर लीक जैसे मामलों में उनकी बड़ी भूमिका होती है। पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।बीएसएससी का मामला हो या बीपीएससी का हर जगह हस्तिनापुर के गुलाम बैठे हुए हैं।

पटनाः बिहार में बीएसएससी का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। भाजपा ने पूरे मामले के लिए राज्य सरकार को जिम्मेवार बताया है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार के संरक्षण में यह सारा खेल चल रहा है।

सिस्टम में लंबे समय से भ्रष्ट अधिकारी एक ही जगह पर बैठे हुए हैं और पेपर लीक जैसे मामलों में उनकी बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि बीएसएससी पेपर लीक का मामला बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है, सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि चाहे बीएसएससी का मामला हो या बीपीएससी का हर जगह हस्तिनापुर के गुलाम बैठे हुए हैं। लंबे समय से अधिकारी एक ही जगह पर बैठे हुए हैं, जो मिलकर प्रतिभा का घोटाला कर रहे हैं। ऐसे घोटालों में इन अधिकारियों की बड़ी भूमिका होती है। सरकार जबतक भ्रष्ट अधिकारियों को नहीं हटाएगी पेपर लीक के मामले सामने आते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ नहीं है क्योंकि उसके संरक्षण में ही यह सारा खेल चल रहा है। सरकार सिर्फ मामले की लीपापोती करने का काम करेगी लेकिन इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। आखिर क्या कारण है कि लंबे समय से अधिकारी एक ही जगह पर पोषित कर के रखे गए हैं। बीएसएससी पेपर लीक का मामला बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है, सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

इसबीच भाजपा के साथ- साथ अभ्यर्थियों ने सरकार से सीबीआई जांच की मांग की थी ताकि बिहार के अंदर जो बड़ा रैकेट चल रहा है उसपर अंकुश लग सके। बता दें कि शुक्रवार को बीएसएससी द्वारा सचिवालय सहायक की परीक्षा आयोजित की गई थी लेकिन परीक्षा शुरू होने के बाद ही उसका प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। शिक्षा मंत्री ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली