लाइव न्यूज़ :

बिहार: पुलिस विभाग में रिश्वत का खेल, दरोगा ने खोल दी थानेदार की पोल! अधिकारियों ने साधी चुप्पी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 30, 2021 22:06 IST

बिहार की राजधानी पटना में एक दारोगा ने थानेदार पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है. दरोगा का दावा है कि उसके पास पुख्ता सबूत मौजूद हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपटना पुलिस के ही एक दारोगा का थानेदार पर रिश्वत लेकर आरोपी को छोड़ने का दावाथानेदार पर 90 हजार रुपये घूस लेकर एक शख्स को थाने से छोड़ने का आरोप हैदरोगा ने दावा किया है कि रिश्वतखोरी का पूरा प्रकरण सीसीटीवी में कैद है

पटना: बिहार में पुलिस पर अक्सर घूसखोरी के आरोप आम लोग आरोप लगाते रहते हैं. हालांकि इस बार आरोप लगाने वाले आम लोग नहीं बल्कि पटना पुलिस के ही एक दारोगा है, जिसने अपने ही थाने के थानेदार पर रिश्वत लेकर आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाया है. 

मामला राजधानी पटना का है, जहां एक दारोगा ने थानेदार पर रिश्वतखोरी का सनसनीखेज आरोप लगाया है. सारे सबूत उपलब्ध होने का दावा भी किया जा रहा है. इसके बाद पुलिस महकमे में हडकंप मचा हुआ है.

90 हजार की रिश्वत लेने का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना पुलिस के एक दारोगा ने एक थानेदार पर 90 हजार रुपये घूस लेकर एक शख्स को थाने से छोड़ने का आरोप लगाया गया है. बताया जा रहा है कि इन बातों की जानकारी दारोगा ने 2009 बैच के वाट्सएप ग्रुप में साझा की है. 

इसमें पूरे प्रकरण का ब्योरा लिखा गया है. दारोगा ने थानेदार पर आरोप लगाया है कि चोरी के मोबाइल की खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने एक मोबाइल दुकान के कर्मी को उठाया था. पूछताछ दुकान के मालिक से करनी चाहिए थी. 

दारोगा ने बताया कि वह कर्मी उसका करीबी था. मामले की जानकारी होते ही वह थाने पहुंचे और पूछताछ के बाद छोड़ देने का अनुरोध किया. थानेदार ने लेकिन अपने वरीय अधिकारियों के आदेश का हवाला देकर कर्मी छोड़ने से मना कर दिया. 

दारोगा ने आरोप लगाया है कि रात में दलाल के माध्यम से थानेदार ने उसे छोड़ने के बदले 90 हजार रुपये आरोपी कर्मी के परिजनों से लिये और पीआर बान्ड भरवाकर उसे छोड़ दिया. दारोगा का आरोप है कि दलाल के कारण पूरा थाना बदनाम हो चुका है. 

साथ ही यह भी दावा किया है कि ये सारा प्रकरण सीसीटीवी में कैद भी है. इस पूरे मामले के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. हालांकि अबतक इस मामले में किसी बड़े अधिकारी ने कोई कदम नहीं उठाया है. कहा जा रहा है कि जांच के बाद थानेदार की पोल खुल सकती है.

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा