लाइव न्यूज़ :

बिहार: प्रेग्नेंट प्रेमिका को एबॉर्शन की दवा के बदले प्रेमी ने दिया जहर, लड़की की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: October 27, 2018 17:54 IST

परिजनों का आरोप है कि जहर खिलाने वाले लड़का का आधार कार्ड घटनास्थल से बरामद किया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

Open in App

बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खजुहटी गांव में एक प्रेमी ने अपनी गर्भवती प्रेमिका को दवा के बदले जहर पिलाकर हत्या करने की कोशिश की। 

प्रेमिका की स्थिति खराब होने पर प्रेमी मौके से भाग खड़ा हुआ। किसी तरह पीड़ित लड़की को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 

बताया जाता है कि बैकुंठपुर थाना के एक गांव में युवक-युवती पर प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच प्रेमिका ने प्रेमी को फोन कर गर्भवती होने की सूचना दी। इसके बाद प्रेमी ने उसे बुलाया और दवा देकर खाने को कहा। 

प्रेमी ने बताया कि उसने डॉक्टर से पूछकर गर्भपात के लिए दवा खरीदा है। दवा खाते ही प्रेमिका बेहोश गई और प्रेमी मौके से फरार हो गया। देर शाम तक लड़की घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 

लड़की सड़क किनारे बेहोश पड़ी थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 

परिजनों का आरोप है कि जहर खिलाने वाले लड़का का आधार कार्ड घटनास्थल से बरामद किया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, पुलिस का मानना है कि लड़की ने जहर खुद खाया है।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई