लाइव न्यूज़ :

बोधगयाः मंदिर से शिवलिंग की चोरी, हिरासत में विदेशी महिला, हाथ पर कई जगह कटे के निशान से गहराया शक

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2021 20:09 IST

बिहार के बोधगया थाना से महज तीन मीटर की दूरी पर पच्छट्टी स्थित देवी मंदिर परिसर के शिवालय से सुबह अचानक शिवलिंग की चोरी हो गई. शिवलिंग काले पत्थर का है और कीमती है.

Open in App
ठळक मुद्देपूजा करने मुहल्ले के लोग पहुंचे तो शिवलिंग गायब था. अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार व एएसआई दिनेश मंडल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. विदेशी महिला का पिछले कुछ दिनों से देवी मंदिर परिसर आना-जाना लगा था.

पटनाः बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के देवी स्थान मंदिर में लगे शिवलिंग को एक चाइनीज महिला के द्वारा उखाडे़ जाने का मामला सामने आया है.

 

 

दरअसल, बोधगया थाना से महज तीन मीटर की दूरी पर पच्छट्टी स्थित देवी मंदिर परिसर के शिवालय से सुबह अचानक शिवलिंग की चोरी हो गई. शिवलिंग काले पत्थर का है और कीमती है. जब वहां पूजा करने मुहल्ले के लोग पहुंचे तो शिवलिंग गायब था. इसके बाद बात मुहल्ले में फैल गई. पुलिस को सूचना दी गई.

उधर, शिवलिंग चोरी की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार व एएसआई दिनेश मंडल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि पच्छट्टी में किराये पर रहने वाली एक विदेशी महिला का पिछले कुछ दिनों से देवी मंदिर परिसर आना-जाना लगा था.

इसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चाइनीज महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस संबंध में बोधगया के थाना प्रभारी नितेश कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले भी यह महिला अमवा के स्तिथ एक मंदिर में शिवलिंग उखाडते हुए पकडी गई थी. उस समय लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया था.

लेकिन उसने फिर पचहट्टी मोहल्ले में स्थित एक शिवलिंग को उखाड़ दिया. थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि चाइनीज महिला महिला से पूछताछ की जा रही है कि शिवलिंग कहां रखी है. उन्होंने यह भी बताया कि देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि चाइनीज महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है और बोधगया के विभिन्न होटलों में रहती है. 

लोगों ने बताया है कि सुबह में भी वह महिला वहां आई थी. लोगों ने शिवलिंग चोरी का शक उसी विदेशी महिला पर जताया है. मंदिर की महिला पुजारी ने मामले की लिखित शिकायत थाने में दी है. इसके आधार पर पुलिस ने विदेशी महिला के कमरे की तलाशी ली. हालांकि उसके कमरे से शिवलिंग तो नहीं मिला.

लेकिन विदेशी महिला के हाथ में कई जगह पर कटे का निशान है. वहीं, इस संबंध में गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया की इस तरह के मामला प्रकाश में आया है. एक महिला है जिसके द्वारा एक मंदिर के शिवलिंग को उखाड़ने का मामला है. महिला से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली