लाइव न्यूज़ :

बोधगयाः 10वीं की छात्रा को कोचिंग संचालक ने प्यार का झांसा देकर बनाया यौन संबंध, वीडियो वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 15, 2021 19:34 IST

बिहार में ज्ञान की भूमि बोधगया का मामला है. महिला थाना में शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Open in App
ठळक मुद्देमहिला थाना ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराई है. पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है.एसएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

पटनाः बिहार में ज्ञान की भूमि बोधगया में शिक्षक ने गुरु-शिष्‍य के रिश्‍ते को शर्मसार किया है. इसमें 10वीं की छात्रा से कोचिंग सेंटर के संचालक ने प्यार का झांसा देकर संबंध बनाया और जब छात्रा ने शिक्षक पर शादी करने करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की, तो शिक्षक ने किशोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

 

पीड़िता के बयान पर महिला थाना में शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिक दर्ज होने के उपरांत महिला थाना की पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक ने छात्रा को पहले प्यार के जाल में फंसाया. उसके बाद छात्रा के साथ जबर्दस्‍ती संबंध बनाया. शिक्षक ने इसका वीडियो बना लिया और बाद में इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया.

इसकी जानकारी जब छात्रा के परिजनों को हुई तो वो मामले को लेकर महिला थाना गए और कलयुगी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया. सिविल कोर्ट में आज पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया है. इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि बोधगया बाजार के एक कोचिंग सेंटर के एक शिक्षक ने वहां पढ़ने वाली 10वीं कक्षा की एक छात्रा को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया फिर उसका यौन शोषण किया.

उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. एसएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. वहीं महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर है और पीड़ित युवती के बयान पर जांच शुरू कर दी गई है.

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीपटनाGaya
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा