लाइव न्यूज़ :

बिहार: भ्रष्टाचार की काली कमाई, कार्यपालक अभियंता के घर से 1 करोड़ से अधिक की नगदी बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: December 3, 2022 17:57 IST

बिहार की राजधानी पटना में एक कार्यपालक अभियंता संजीत कुमार के घर से एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई है। यह नकदी निगरानी टीम ने बरामद की है। 

Open in App
ठळक मुद्देअभियंता संजीत कुमार के आवास से एक करोड़ रुपये से अधिक नकद निगरानी की टीम ने किया जब्तभवन निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता 2 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया थाछापेमारी में अभियंता के घर से 2.5 करोड़ की अचल संपत्ति और 28 लाख के गहने भी मिले हैं

पटना: बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में राजधानी पटना में एक इंजीनियर के घर से एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई है। यह नकदी निगरानी टीम ने बरामद की है। 

दरअसल, भवन निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता 2 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था, जिसके बाद उसके घर पर छापेमारी की गई। दस्तावेज और बैंक खातों का ब्योरा भी मिला है, जो निगरानी की टीम के लिए अहम दस्तावेज है। शनिवार को भी छापेमारी जारी रही।

पटना सेंट्रल डिविजन के कार्यपालक अभियंता संजीत कुमार के आवास से एक करोड़ रुपये से अधिक नकद निगरानी की टीम ने जब्त किया, वहीं 2.5 करोड़ की अचल संपत्ति और 28 लाख के गहने भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि नकद राशि और भी बढ़ सकती है। 

दरअसल, शुक्रवार की देर शाम ही पुलिस ने भ्रष्ट इंजीनियर को रंगे हाथों घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था। जिसके बाद निगरानी विभाग की टीम एक के बाद एक उनके कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उस पर रिश्वत के पैसे का चढ़ावा भी खूब चढ़ता था। 

गिरफ्तार कार्यपालक अभियंता संजीत कुमार के आवास से रुपये भरे दो बड़े बैग मिले हैं, जिसमें दो हजार और पांच सौ के नोट ठूंस कर रखे गये थे। निगरानी की टीम ने बैंकों से रुपये गिनने की मशीन के लिए संपर्क किया। 

दरअसल दानापुर के एक ठेकेदार को 16 लाख रुपये के भुगतान के एवज में दो लाख रुपये नकद रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार संजीत कुमार के आवास पर शुक्रवार की देर शाम निगरानी टीम पहुंची तो गर्दनीबाग स्थित हरेंद्र विला के बेसमेंट में कार्यपालक अभियंता ने अपना आलीशान कार्यालय खोल रखा था। 

निगरानी के मुताबिक हरेंद्र विला स्थित आवास और बक्सर स्थित उनके पैतृक आवास पर भारी मात्रा में नकद रुपये मिले। उसके बाद निगरानी की टीम उसके बक्सर के नगर थाना क्षेत्र के चरित्रवन स्थित पुस्तैनी आवास पर पहुंची। जहां निगरानी की टीम की छापेमारी है। 

बताया जा रहा है कि पटना और बक्सर स्थित आवास से पुलिस को करोड़ों रुपये बरामद हुए है। इसके अलावा निगरानी विभाग की टीम कई अन्य महत्वपुर्ण दस्तावेजों को भी खंगालने में जुटी हुई है।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा