लाइव न्यूज़ :

बिहार में 'काला सोना', उड़द दाल पर नजर, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज रहा है कोसी का दियारा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 29, 2021 19:43 IST

बिहार का मामलाः काला सोना (उड़द दाल) लूट की कड़ी में पिछले दिनों दो किसानों का अपहरण कर उन्हें मौत के घाट उतार दिये जाने के बाद से किसान दहशत में हैं.

Open in App
ठळक मुद्देहवाई फायरिंग कर दहशत फैलाया जा रहा है. दियारा इलाके में अपराधी आउट ऑफ कंट्रोल हो गये हैं.अपराधियों के द्वारा दियारा क्षेत्र में अपने वर्चस्व दिखाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग किया गया था.

पटनाः बिहार में कटिहार जिले का दियारा इलाकों में गोलियों की तड़तड़ाहट की गूंज से किसान दहशत में हैं. दरसल, कटिहार में काला सोना कहे जाने वाले कलई (उड़द दाल) फसल की होने वाली लूट को लेकर गैंग सक्रिए हो गया है.

काला सोना (उड़द दाल) लूट की कड़ी में पिछले दिनों दो किसानों का अपहरण कर उन्हें मौत के घाट उतार दिये जाने के बाद से किसान दहशत में हैं. दियारा में हो रही इन घटनाओं से दहशत में जी रहे किसानों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस इलाके में पिछले एक हफ्ता में दो बड़ी वारदात से दियारा का इलाका दहला हुआ है.

फसल लूट को लेकर अब अपराधी गिरोहों के द्वारा लगातार हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाया जा रहा है. इसी कड़ी में अपराधी गिरोहों वर्चस्व की लड़ाई को उभार दिया है. जिस तरह से इन दोनों घटनाओं को अंजाम दिया गया है, उसके बाद जिले की पुलिस के सामने इन्हें नियंत्रित करना बड़ी चुनौती बनता दिख रहा है. यहां यह भी कहा जा सकता है कि दियारा इलाके में अपराधी आउट ऑफ कंट्रोल हो गये हैं.

कह ही अपराधियों के द्वारा दियारा क्षेत्र में अपने वर्चस्व दिखाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग किया गया था. इस दौरान पुलिस ने अपराधियों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए जमकर गोलियां बरसाईं. हालांकि इसमें घायल होने की सूचना नहीं है. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. यहां उल्लेखनीय है कि दियारा के किसानों के लिए कलाई उड़द की खेती बेहद उपजाऊ है.

लेकिन पहले तो इस कलाई के कटनी के समय विवाद हुआ करता था और रंगदारी की बात सामने आता है. मगर इस बार फसल रोपणी करते ने के दौरान ही दियारा में अपराधियों का तांडव जारी हो गया है. हालांकि पुलिस कैंप अस्थाई रूप से बनाए जाने से किसानों को कुछ तो राहत मिली है, लेकिन वे लोग भी चाहते हैं कि इस इलाके में स्थाई रूप से पुलिस कैंप बैठे ताकि गरीब मजदूर किसान बेहतर ढंग से खेती कर सकें.  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली