लाइव न्यूज़ :

बिहारः भाजपा नेता प्रेम पंकज के कर्मचारी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, पांच लाख रुपये लूटे, मौके से फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: February 25, 2021 20:16 IST

बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहा है। राज्य में हर दिन रेप, , लूट, मर्डर और चोरी की घटनाएं घट रही हैं। पुलिस-प्रशासन परेशान है।

Open in App
ठळक मुद्देआरा शहर के बडे़ व्यवसायी व भाजपा नेता प्रेम पंकज के कर्मचारी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद गुड्डू मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से गुड्डू को कोइलवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे आरा रेफर कर दिया गया।

पटनाः बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नही ले रहा है. भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-छपरा फोरलेन पर हरीपुर-चंदा गांव के पेट्रोल पंप के नजदीक आज दोपहर हथियार बंद अपराधियों ने आरा शहर के बडे़ व्यवसायी व भाजपा नेता प्रेम पंकज के कर्मचारी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।

इसके बाद उसके पास से करीब पांच लाख रुपये लूट लिए। गोली लगने के बाद गुड्डू मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से गुड्डू को कोइलवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे आरा रेफर कर दिया गया। अपराधी दो की संख्या में थे जो बाइक पर सवार थे।

पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर नकाब भी लगाए हुए थे। घायल 38 वर्षीय सुरज कुमार उर्फ गुड्डू चांदी थाना के नरही गांव निवासी चन्द्रहंस राय का पुत्र बताया जाता है। इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, गोली सीने के पास लगी है। अभी तक अपराधियों का सुराग नहीं मिल सका है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पडताल में जुट गई है, अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार लूट की बात भी सामने आ रही है। अब पुलिस गोली लगने से घायल हुए गुड्डू के होश में आने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही सारी बात सामने आ पाएगी।

बताया जाता हैं कि भाजपा व्यवसाय मंच के संयोजक प्रेम पंकज उर्फ ललन का आरा के जीरो माइल के पास सीमेंट सह ट्रैक्टर का एजेंसी है। सीमेंट दुकान का स्टाफ सुरज उर्फ गुड्डू रोज की तरह आज भी तगादा करने के लिए बडहरा के बबुरा बाजार की ओर गया हुआ था। लौटने के क्रम में हथियारबंद अपराधियों ने उसपर हमला बोल दिया और उसके पास से करीब पांच लाख रुपये लूट कर हथियार लहराते हुए भाग निकले।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारभारतीय जनता पार्टीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर