लाइव न्यूज़ :

बिहार: औरंगाबाद में BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे मदन यादव

By धीरज पाल | Updated: February 8, 2019 10:04 IST

मदन यादव पिछले विधानसभा के चुनाव में राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

Open in App

बिहार के औरंगाबाद में शुक्रवार की तड़के सुबह भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले बीजेपी कार्यकर्ता मदन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना औरंगाबाद जिले हसपुरा के पास जलपुरा मोड़ पर घटी। मॉर्निंग वॉक पर निकले मदन यादव को बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।  जहां उनकी मौत हो गई। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदमाशों ने मदन यादव को बेहद करीब से गोली मारी थी। मदन यादव पर दो गोलियां दगी गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।  पुलिस जांच बदमाशों की तफ्तीश कर रही है।  मदन यादव हसपुरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रहने वाले थे।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही हसपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है। बता दें कि मदन यादव पिछले तीन टर्म तक राजद के प्रखंड अध्यक्ष रहे थे ,लेकिन पिछले विधानसभा के चुनाव में राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हत्याकांडक्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली