बिहार: औरंगाबाद में BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे मदन यादव
By धीरज पाल | Updated: February 8, 2019 10:04 IST2019-02-08T09:57:27+5:302019-02-08T10:04:57+5:30
मदन यादव पिछले विधानसभा के चुनाव में राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

बिहार: औरंगाबाद में BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे मदन यादव
बिहार के औरंगाबाद में शुक्रवार की तड़के सुबह भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले बीजेपी कार्यकर्ता मदन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना औरंगाबाद जिले हसपुरा के पास जलपुरा मोड़ पर घटी। मॉर्निंग वॉक पर निकले मदन यादव को बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदमाशों ने मदन यादव को बेहद करीब से गोली मारी थी। मदन यादव पर दो गोलियां दगी गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच बदमाशों की तफ्तीश कर रही है। मदन यादव हसपुरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रहने वाले थे।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही हसपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है। बता दें कि मदन यादव पिछले तीन टर्म तक राजद के प्रखंड अध्यक्ष रहे थे ,लेकिन पिछले विधानसभा के चुनाव में राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।