लाइव न्यूज़ :

बिहारः महिला से बर्बरता, भीड़ का साथ देने के आरोप में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: August 27, 2018 21:37 IST

बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया में एक महिला की बर्बरता से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया था।

Open in App

पटना, 21 अगस्तः बिहार के बिहिया पुलिस स्टेशन के एसएचओ समेत 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इन पर भोजपुर के बिहिया में मिले एक मृत व्‍यक्ति की हत्या के बाद हुई महिला की पिटाई व उसके बाद निर्वस्त्र कर के सड़क पर घुमाने के दौरान भीड़ का साथ देने का आरोप है।यहां महिला को भीड़ ने निर्वस्‍त्र करा के पीटा गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के अनुसार मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस के आलाअधिकारियों ने आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

एएनआई ने घटनास्‍थल की तस्वीरें जारी करते हुए पुलिसकर्मियों के निलंबन की सूचना जाहिर की है। जानकारी के मुताबिक भोजपुर जिले के बिहिया में भीड़ ने एक महिला को निर्वस्त्र कराने के बाद उससे परेड कराई और बाद में उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। यह घटना बीच में बाजार में घटी।

इससे पहले बिहिया रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की सुबह एक एक युवक की लाश मिली थी। इसके बाद उसके परिजनों ने एक डांसर महिला पर युवक की हत्या का अरोप लगाते हुए उसकी सरेआम पिटाई शुरू कर दी थी। इसके बाद मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। और भीड़ ने महिला की बर्बरता से पिटाई की। कुछ स्‍थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला का घर भी जला दिया गया।

इस घटना की जानकारी पर कल बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टैग करते हुए एक ट्वीट किया- माननीय मुख्यमंत्री जी, ये क्या हो रहा है मेरे बिहार में? आज एक महिला को नंगा कर सड़क पर दौड़ा कर पीटा गया है। कहां दुबके हुए है ख़ुलासा मियाँ @SushilModi जी? आपने बिहार को महाजंगलराज और राक्षस राज में तब्दील कर दिया है। आपको सबकुछ मंगलमय दिख रहा है क्या?

इसके बाद हुई कार्रवाई में आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है पुलिस ने मामले में भीड़ का साथ दिया।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े