लाइव न्यूज़ :

बिहार: महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में राजद नेता समेत पांच को 7 साल की सजा, जानें क्या था पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 1, 2018 10:14 IST

इस मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव दोनों ने बिहार नीतीश कुमार सरकार की जमकर आलोचना की थी, अब इस केस में उन्ही के नेता दोषी पाए गए हैं।

Open in App

बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया बाजार में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के साथ आगजनी, तोडफोड और दंगा फैलाने के मामले में दोषी करार दिये गये सभी आरोपितों को आज सजा सुनाई गई। पीडित महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में राजद नेता किशोरी यादव समेत पांच दोषियों को सात-सात साल की सजा सुनाई। दोषियों में 5 को 7 साल की सजा सुनाई गई है, जबकि 15 को 2 साल की सजा दी गई है। कोर्ट ने 28 नवम्बर को मामले की सुनवाई करते हुए सभी 20 आरोपियों को दोषी करार दिया था।

मामले में कुल 22 आरोपियों पर दर्ज हुआ था केस

इनमें से पांच को महिला के कपडे उतार कर निर्वस्त्र करने और 15 आरोपियों को दंगा फैलाने और मारपीट का दोषी माना है। इन्हें कुछ ही देर में सजा सुनाई जाएगी। मामले में सभी आरोपियों की सजा को लेकर बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। प्रथम अपर जिला सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्र द्विवेदी की कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी करार दिया था और फैसला सुरक्षित रखा था। मामले में कुल 22 आरोपियों पर केस हुआ था। इनमें एक आरोपी जुवेनाइल था और एक फरार चल रहा है। वहीं, अन्य 15 दोषियों को आगजनी, तोडफोड और दंगा फैलाने के मामले में दो-दो साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही अदालत ने सभी आरोपितों को दो-दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। 

मामले में स्पीडी ट्रायल के तहत तीन महीने में आया फैसला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के बिहियां के बाजार में एक महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह एससी/एसटी के विशेष न्यायाधीश आरसी द्विवेदी की अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई। बता दें कि बीते 28 नवंबर को मामले की सुनवाई के बाद सभी 20 आरोपितों को दोषी करार दिये जाने के बाद सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तिथि तय कर दी गई थी। मामले में स्पीडी ट्रायल के तहत तीन माह और आठ दिनों बाद अदालत का फैसला आया है।

महिला को निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाया गया था 

उल्लेखनीय है कि इसी साल 20 अगस्त को बिहियां में एक युवक की मौत के बाद शक के आधार पर एक दलित महिला को निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाया गया और महिला के साथ मारपीट भी की गई थी। मृतक युवक की पहचान विमलेश साव के रूप में हुई थी और भीड़ को शक था कि महिला की भी हत्या में संलिप्तता है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बीच बाजार में महिला को निर्वस्त्र कर पीटना शुरू कर दिया। 

महिला ने रो-रो कर अपने को बेगुनाह बताया लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी एक ना सुनी। शव मिलने से नाराज ग्रामीणों ने जमकर उत्पात मचाया था और बिहियां की कई दुकानों और वाहनों में आग लगा दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी लोगों की झड़प हुई थी।

टॅग्स :बिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट