लाइव न्यूज़ :

भोजपुर में युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, शौच के लिए निकली थी, खुद थाने पहुंचे राजद विधायक राहुल तिवारी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2021 19:21 IST

बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना इलाके के एक गांव में दो लड़कों ने एक लड़की के सथ बलात्कार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देगुस्साए विधायक थानेदार के साथ हुई बहस की वीडियो ऑडियो क्लिप निकाली और डीएम और एसपी से इस बारे में शिकायत की।विधायक खुद अपने समर्थकों के साथ खुद शाहपुर थाने पहुंचे।विधायक को सामने देखकर थाने में अफरातफरी मच गई।

पटनाः बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना इलाके के एक गांव में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है।

घटना का अंजाम उस वक्त दिया गया, जब युवती शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव के ही मनचलों ने अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती शौच के लिए दिन के 11:30 बजे घर से निकली थी।

पीड़िता को बाइक पर अगवा कर लिया

उसी दौरान गांव में ही रहने वाला एक युवक अपने साथी को लेकर बाइक से पहुंचा। दोनों ने पीड़िता को बाइक पर अगवा कर लिया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रोने की आवाज सुनकर जब लोग इकट्ठे हुए तो मनचलों ने उनके साथ भी मारपीट की, इसके बाद वहां से आरोपी भाग निकले।

बाद में लड़की जब घर पहुंची, तब उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शाहपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि, सूचना दिए जाने के बावजूद जब पुलिस गांव नहीं पहुंची, तब स्वजन उसे लेकर खुद थाने गए। इसे लेकर पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरी ओर शुरुआती जांच में पुलिस ने घटना को छेड़खानी बता दिया।

राजद विधायक राहुल तिवारी की शाहपुर के प्रशिक्षु डीएसपी से बहस भी हो गई

इस मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए थाना पहुंचे शाहपुर के राजद विधायक राहुल तिवारी की शाहपुर के प्रशिक्षु डीएसपी से बहस भी हो गई,  बाद में जगदीशपुर के एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन और एसडीओ सीमा कुमारी ने थाने पहुंच कर माहौल को शांत किया। इस संबंध में राजद विधायक राहुल तिवारी ने आरोप लगाया है कि पूरे मामले की लीपापोती की कोशिश की जा रही थी, यहां तक की पीड़िता के पास जाने से बजाए उल्टे पुलिस ने उन्हें ही थाने बुलाया और तो और विधायक की पहल के बाद मेडिकल कराने के लिए 4-5 घंटे बाद पीड़िता को पुलिस को अस्पताल ले गई।

उन्होंने जगदीशपुर की एसडीएम सीमा कुमारी व एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन से घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने पीड़िता के घर पहुंचकर मुलाकात की। राहुल तिवारी ने कहा कि यह घटना समाज के लिए काफी चिंताजनक है। इसमें शाहपुर पुलिस की कार्यशैली भी असंवेदनशील रही।

वहीं, भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने कहा कि पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की बात सामने आई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल करा कर सजा दिलाने का काम करेगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली