लाइव न्यूज़ :

बिहार के भोजपुर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, चार युवकों पर आरोप, परिवार को दी धमकी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 27, 2021 17:49 IST

भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र मेंं गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने पहले इस मामले को दर्ज करने से मना कर दिया था. बाद में भोजपुर एसपी को अर्जी देकर शिकायत दर्ज कराई गई.

Open in App
ठळक मुद्देरात में घर में अकेली पाकर नाबालिग लड़की से गैंगरेप, माता-पिता रिश्तेदार के घर गए थेमामले को दबाने के लिए आरोपियों ने पैसा का लालच भी दिया, पीड़िता और परिवार को बनाया था बंधकलड़की के परिजनों ने भोजपुर एसपी को अर्जी देकर शिकायत दर्ज कराई है, मामले की जांच शुरू

पटना:बिहार के भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र से हैवानियत की शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग अकेली लड़की को चार दरिंदों ने मिलकर हवस का शिकार बनाया. घटना के वक्त पीड़िता घर में अकेली थी और उसके मां-पिता किसी रिश्तेदार के घर गए थे. 

इसी बीच रात में गांव के चार युवक घर में घुस गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. यहां तक कि मामले को दबाने के लिए पैसा का लालच दिए जाने का भी गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही सादे कागज पर एक पंचनामा भी तैयार किया गया था, उसमें आरोपित द्वारा अपनी गलती स्वीकार करने की बात लिखी गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडित लड़की के परिजनों ने भोजपुर एसपी को अर्जी देकर शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में भोजपुर के एसपी हर किशोर राय ने केस दर्ज कर जांच के आदेश दिया है. 

दरअसल, रात में किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ अकेली थी. करीब नौ बजे गांव के ही चार लड़के उसके घर में घुस गए. उसके बाद चारों आरोपियों द्वारा एक-एक कर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. 

सूचना देने पर अगले दिन उसके माता व पिता घर आए, लेकिन आरोपियों द्वारा किशोरी और उसके उसके मां-बाप को अपने घर में बंधक बना लिया गया. परिजनों को युवकों के परिजनों ने समझौता करने का प्रेशर दिया और कहा कि पैसा लेकर मामला खत्म कर दो, लेकिन पीड़िता के परिजन तैयार नहीं हुए. 

पुलिस ने पहले मामला दर्ज करने से किया था इनकार

इन्हें तीन दिनों बाद छोडा गया। इसके बाद किशोरी पिता के साथ थाने पहुंची. आरोप है कि स्थानीय पुलिस द्वारा केस दर्ज करने साफ इनकार कर दिया गया. जिसके बाद परिजन भोजपुर एसपी के पास पहुंचे तो मामला दर्ज हुआ. 

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपितों ने सादे कागज पर पंचनामा तैयार किया जिसमें वे अपनी गलती स्वीकार करने की बात लिखी है. साथ ही रुपये देने को कहा गया है. पैसे देने का समय निर्धारित किया गया था. 

पंचनामे के अनुसार पैसे नहीं देने पर कार्रवाई करने को मजबूर होने की बात भी लिखी गई थी. पंचनामे पर आठ लोगों के हस्ताक्षर भी किए हैं. इस घटना के बाद से इलाके में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है. वहीं दुष्कर्मी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं.

टॅग्स :रेपबिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा