लाइव न्यूज़ :

बिहार: मंदिर में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 7 साल की बच्ची का किया रेप, मनचले ने वीडियो बना किया वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2019 13:56 IST

बिहार: भोजपुर पुलिस ने इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी रंगबाज यादव और अश्लील वीडियो बनाने वाले शख्स हिरामन यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देटॉफी का लालच देकर दूसरी क्लास में पढने वाली लड़की के साथ आरोपी ने रेप किया है। महिला ने बताया कि उस बुजुर्ग आदमी के साथ मंदिर में मौजूद गांव के ही एक दूसरे लड़के ने इस पूरी घटना का अश्लील वीडियो बनाया है।

बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना इलाके के पंडुरा गांव में मानवता को शर्मसार करते हुए एक सात साल की बच्ची के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर अपने हैवानियत की हदें पार कर दी है. इतना ही नहीं, इस घटना को एक युवक ने अपने मोबाइल से शूट करने के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार टॉफी का लालच देकर दूसरी क्लास में पढने वाली लड़की के साथ हैवानियत की इस वारदात को अंजाम दिया गया. पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बच्ची घर के बरामदे में खेल रही थी, तभी उसी गांव के किसी मंदिर में ले जाकर एक बुजुर्ग आदमी ने उसके साथ बलात्कार किया. 

महिला ने बताया कि उस बुजुर्ग आदमी के साथ मंदिर में मौजूद गांव के ही एक दूसरे लड़के ने इस पूरी घटना का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है. पीड़िता की मां ने बताया कि उसके रिश्तेदार के लड़के ने सुबह मोबाइल में उस वीडियो को लाकर दिखाया जिसके बाद पूरा परिवार एक दम सन्न रह गया. वहीं, भोजपुर पुलिस ने इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी रंगबाज यादव और अश्लील वीडियो बनाने वाले शख्स हिरामन यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

संदेश थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव में एक मंदिर है, उसी मंदिर के कमरे में जबरन ले जाकर बच्ची के साथ हैवानियत की गई है और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया है. बच्ची को मेडिकल के लिए पुलिस ने आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं, एसपी सुशील कुमार ने बताया कि मामला सामने आने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की पूरी जांच की जा रही है. 

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद