लाइव न्यूज़ :

भागलपुरः पुलिस हिरासत में सिंचाई विभाग कर्मी की मौत पर बवाल, पिटाई से आक्रोशित हुए लोग, थाने का घेराव

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2021 14:24 IST

बिहार में भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र के मायागंज मोहल्ले में जमकर बवाल मचा। भागलपुर एसएसपी थाना पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश में लगी हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बरारी थाना की पुलिस ने सिंचाई विभाग के कर्मी संजय यादव को हिरासत में लिया था।घटना से इलाके में जहां तनाव का माहौल है, वहीं इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। परिजनों ने आरोप है कि पुलिस की सख्‍ती से संजय अकेला की मौत हुई है।

पटनाः बिहार में भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र के मायागंज मोहल्ले में होली के दिन मारपीट की घटना में गिरफ्तार बांका में सिंचाई विभाग के कर्मी की पुलिस हिरासत में पिटाई से मौत पर बवाल मचा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से सिंचाई विभाग के कर्मी की मौत हुई है।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रात से ही थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग के कर्मी संजय यादव की मौत पुलिस से हिरासत में हुई है। होली के दिन भागलपुर के मायागंज में शाम के वक्त मारपीट की एक घटना हुई थी। इसके बाद बरारी थाना की पुलिस ने सिंचाई विभाग के कर्मी संजय यादव को हिरासत में लिया था।

रात के 10 बजे पुलिस उसे लेकर थाने गई थी और उसकी पिटाई की थी, जिसके बाद थाने में ही संजय यादव की मौत हो गई। घटना से इलाके में जहां तनाव का माहौल है, वहीं इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। आज सुबह काफी संख्‍या में लोग बरारी थाना पहुंच गए, जहां सभी ने थाने का घेराव किया। परिजनों ने आरोप है कि पुलिस की सख्‍ती से संजय अकेला की मौत हुई है।

सोमवार को मायागंज के दो टोले में हुए विवाद से संजय यादव का कोई लेना देना नहीं था, पुलिस ने उसे पकड़कर थाने लेते गया। वहां सख्‍ती से पूछताछ की, जबकि घटना के समय संजय वहां था भी नहीं। बताया जा रहा है कि पुलिस दबाव में वह सदमे में आ गया और उसकी मौत हो गई।

हालांकि पुलिस ने कहा कि उसकी तबियत खराब हो गई थी, इस कारण उसे जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हुई है।  इस घटना के बाद मचे बवाल के बीच भागलपुर की एसएसपी थाना पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश में लगी हैं।

मृतक संजय यादव बांका जिले के कटोरिया में लघु सिंचाई विभाग में तैनात था। इस घटना के बाद उसकी पत्नी गायत्री देवी के अलावा दो बेटियां मोनिका भारती, अंकिता रजनी और बेटा अनिमेष आंनद के सामने दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा