लाइव न्यूज़ :

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटकाया

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2019 20:10 IST

पुलिस के अनुसार युवक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी. घटना बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के कामा स्थान की है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रथम दृष्टया लोगों ने इसे पारिवारिक विवाद में खुदकुशी की बात बताई थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार के बेगूसराय में पत्नी के द्वारा अपने पति की हत्या अपने प्रेमी संग मिलकर कर दिये जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पति को अवैध संबंध की भनक लगने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. इस हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने की पूरी कोशिश की गई. लेकिन, जांच में जो मामला सामने आया उसने पुलिस को भी सकते में डाल दिया.

पुलिस के अनुसार युवक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी. घटना जिले के बखरी थाना क्षेत्र के कामा स्थान की है. बताया जाता है कि बखरी के कामा स्थान में सोमवार को खगडिया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के सिमराहा निवासी विकास कुमार का शव पेड़ से लटकता हुआ बरामद किया गया था.

प्रथम दृष्टया लोगों ने इसे पारिवारिक विवाद में खुदकुशी की बात बताई थी. लेकिन पुलिस की छानबीन के बाद पता चला कि विकास कुमार की पत्नी विनीता कुमारी का किसी अन्य लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी विकास कुमार को लग चुकी थी. इसी वजह से विनीता कुमारी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति विकास कुमार की पहले हत्या कर दी फिर उसके शव को पेड़ से लटका दिया. 

फिलहाल पुलिस ने विनीता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है. विनीता कुमारी ने इस हत्या मामले में अपने आप को निर्दोष बताते हुए कहा है कि मुझ पर जबरन आरोप लगाया गया है और मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है. विनीता कुमारी के अनुसार रविवार को उसके पति ने जब 500 रुपये निकाल लिए थे और इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच कहासुनी भी हुई थी और इसी वजह से विकास कुमार ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 

टॅग्स :बिहारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा