लाइव न्यूज़ :

बेगूसराय में मॉल में नौकरी दिलाने के नाम पर 9वीं की छात्रा को निर्वस्त्र रखा, हाथ-पांव बांध मनमानी, लोगों ने कराया मुक्त

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2021 19:36 IST

बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र का मामला है. घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक सहित एक महिला को गिरफ्तार किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन युवक का दिल नहीं पिघला.सुबह चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग आए तब तक बहुत देर हो चुकी थी.लड़की को लोगों ने उसे कैद से बाहर निकाला.

पटनाः बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में मॉल में नौकरी दिलाने के नाम पर 9वीं की छात्रा को युवक द्वारा रात भर बंधक बनाकर रातभर निर्वस्त्र कर रखा गया और उसके साथ रातभर दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

इस दौरान छात्रा हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन युवक का दिल नहीं पिघला. सुबह चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग आए तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उसके बाद लड़की को लोगों ने उसे कैद से बाहर निकाला. घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक सहित एक महिला को गिरफ्तार किया गया है.

डीएसपी बेगूसराय मुख्यालय निशीत प्रिया ने बताया कि पीड़िता के द्वारा आवेदन दिया गया है, जिसमें युवक पर आरोप लगाया गया है कि नौकरी का झांसा देकर बुलाया और पैर-हाथ बांधकर रातभर छेड़छाड़ किया गया. आवेदन के आधार पर तत्काल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक और लाइनर महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार पीड़िता 9वीं की छात्रा है.

उसकी मां एक मॉल में साफ-सफाई का काम करती है. रीना नाम की महिला ने छात्रा को मॉल में नौकरी दिलाने के नाम पर उसकी मां से आधार कार्ड देने को कहा. इसके बाद उसने अटल नाम के युवक से बात कराई. युवक ने बीते शुक्रवार को लड़की को बुलाया था, जिसके बाद उक्त आरोपी महिला छात्रा को मुंगेरीगंज मोहल्ला स्थित एक मकान में ले गई, जहां पहले से ही आरोपी युवक मौजूद था.

बाद में महिला वहां से चली गई और युवक ने छात्रा को वहां महिला के आने तक बैठाए रखा. कुछ देर बाद महिला के नहीं आने पर छात्रा घर जाने की जिद करने लगी तो युवक ने घर बंद कर लिया. काफी देर बाद भी जब महिला नहीं आई और छात्रा घर जाने की जिद करती रही तो युवक ने युवती को जबरन निर्वस्त्र कर दिया. 

छात्रा ने बताया कि हल्ला करने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी. इस दौरान युवती रोती रही पर युवक नहीं माना. इधर, लड़की के परिजन उसकी तलाश करते रहे, पर छात्रा नहीं मिली. छात्रा की मां ने बताया कि जब वह अपनी बेटी की तलाश कर रही थी, तभी आरोपी महिला को कालीस्थान में धर दबोचा और उसे खींच कर नवाब चौक ले आई और शोर मचाने लगी.

शोर सुनने के बाद नवाब चौक के लोगों ने इसकी सूचना नगर थाने को दी. बाद में लाइनर महिला को महिला थाने के हवाले किया गया. छात्रा जब अपनी मां के साथ थाने पहुंची तो उसने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा