ड्राइवर का पत्नी से था नाजायज संबंध, पति ने दोनों आंखों में डाला तेजाब
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 18, 2018 10:39 IST2018-02-18T10:24:29+5:302018-02-18T10:39:29+5:30
पत्नी से प्रेम संबंध बनाने वाले एक ट्रैक्टर चालक की अपने साथियों के साथ मिल कर पहले तो बुरी पिटाई की इसके बाद उसकी दोनों आंखों में तेजाब डाल दिया।

ड्राइवर का पत्नी से था नाजायज संबंध, पति ने दोनों आंखों में डाला तेजाब
पटना, 18 फरवरी: बिहार के बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना में एक व्यक्ति ने अपने ड्राइवर की आंख में तेजाब डाल दिया। पति को शक था कि उसकी पत्नी का ड्राइवर के साथ नाजायज संबंध है। इसी कारण शनिवार रात उसने साथियों संग मिलकर ड्राइवर की बुरी पिटाई की। इसके बाद उसकी दोनों आंखों में तेजाब डाल दिया। तेघड़ा के डीएसपी बीके सिंह ने बताया कि पीडित व्यक्ति का नाम गौतम कुमार चौधरी (30) है जी पेशे से ड्राइवर था। वह समस्तीपुर जिले के दल सिंह सराय थाना अंतर्गत ओरिया गांव का निवासी है।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद जब डॉक्टर के पास ले जाया गया तो डॉक्टर ने बताया कि अब वह देख नहीं सकता है। पुलिस के सामने गौतम ने बयान दिया है कि वह बरौनी गांव में बतौर ट्रैक्टर ड्राइवर काम करता था और उसका अपने ही मालिकी की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था।
डीएसपी सिंह ने यह भी बताया कि गौतम का दयाराम की पत्नी के साथ संबंध था। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक प्रेम प्रसंग चलने के बाद 6 फरवरी को अर्चना देवी अपने प्रेमी गौतम कुमार के साथ भाग गई थी। इसके बाद ही दयाराम ने अपनी पत्नी के अपहरण की प्राथमिकी तेघड़ा थाने में दर्ज कराई जिसमें गौतम को आरोपी बनाया गया था। उन्होंने बताया कि महिला 16 फरवरी को वापस लौट आई और स्थानीय कोर्ट में अपना बयान भी दर्ज कराया और इस बात की गुजारिश भी की कि उनका पति उन्हें घर ले जाए। लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को नहीं थी कि महिला वापस क्यों लौट आई और उसने अपना बयान कोर्ट में क्या दर्ज कराया।
फिलहाल पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी दयाराम सिंह को शनिवार गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।