लाइव न्यूज़ :

बिहारः प्रेमी जोड़े की सरेआम पिटाई, शरारती तत्व बनाते रहे वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: October 25, 2018 21:11 IST

वीडियो देव प्रखंड के जंगली इलाके की है। वहीं, यह भी पता चला है कि कुछ दिन पूर्व युवती घर से भाग गई थी।

Open in App

बिहार के औरंगाबाद जिले में कुछ शरारती तत्वों द्वारा प्रेमी जोडे़ के साथ बदसलूकी करने और पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक प्रेमी जोडे़ के साथ चार युवक बेहद अश्लील तरीके से दुर्व्यहार करते नजर आ रहे हैं। चारों युवक प्रेमी को बेरहमी से पीट रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में चार बदमाश पहले प्रेमी जोडे़ को न्यूड करते हैं, फिर उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगते हैं। वहीं, पुलिस के मुताबिक यह वीडियो कहां का है और इसमें कौन-कौन से लोग नजर आ रहे हैं? इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस इस वायरल वीडियो की गंभीरता से जांच कर रही है।

सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रेमी जोडे को न सिर्फ निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया गया है बल्कि छेड़खानी करते हुए शरारती युवक द्वारा बेल्ट से पिटाई भी की गई है। औरंगाबाद के एसडीपीओ अनुप कुमार ने बताया कि जांच में जो कुछ भी सामने आएगा। उस आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यहां उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले लखीसराय में भी एक युवती ने अपनी इज्जत बचाने के लिए छत से कूद गई थी। सूत्रों की मानें तो यह वीडियो देव प्रखंड के जंगली इलाके की है। वहीं, यह भी पता चला है कि कुछ दिन पूर्व युवती घर से भाग गई थी, जिसके बाद प्रेमी के साथ वह जंगल मे चली गई थी। वैसे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा