लाइव न्यूज़ :

बांका में नाबालिग लड़की से मारपीट, नशा खिलाकर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, होश आया तो रोने लगी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 25, 2021 15:11 IST

बिहार के बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मोड के पास 16 साल की लड़की के साथ हैवानियत किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता को जब होश आया तो वह चिख-चिख कर रोने लगी.पीड़िता घर पहुंची और सारी जानकारी अपने परिजनों को दी.नशे में होने के बाद दोनों युवकों ने बारी-बारी से मुंह काला किया.

पटनाः बिहार के बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मोड के समीप एक 16 साल की नाबालिग के साथ 2 युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है.

 

पीड़ित नाबालिग लड़की बौंसी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है. घटना शनिवार रात की है. घटना के बाद युवती किसी तरह से युवकों के चंगुल से छुटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी. परिजनों ने थाने में घटना की शिकायत दी है. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गये हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

लेकिन दोनों आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्तर से बाहर हैं. पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया है कि लाइन होटल के समीप दो युवक जबरन उसे घसीटते हुए ले गए. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तब मनचलों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और जबरन नशा खिला दिया. नशे में होने के बाद दोनों युवकों ने बारी-बारी से मुंह काला किया.

पीड़िता को जब होश आया तो वह चिख-चिख कर रोने लगी. किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और सारी जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. फिलहाल, पुलिस इस मामले जांच-पड़ताल में जुट गई है. पंजवारा थाना प्रभारी मुरलीधर साह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है. घटना की जांच की जा रही है. पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली