लाइव न्यूज़ :

बिहार: भागलपुर में ऑटो को ट्रक ने रौंदा, पांच लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मरने वालों में दूल्हा का पिता भी शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2022 16:10 IST

बिहार के भागलपुर के झंडापुर थाना इलाके में ट्रक और ऑटो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में ऑटो सवार 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के भागलपुर में हुई दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई सड़क हादसा एक बारात के साथ हुआ, जिसमें दूल्हे के पिता समेत पांच बाराती मारे गये हैं ट्रक की चपेट में आने वाले ऑटो में कुल 12 लोग सवार थे, मृतकों के अलावा अन्य की हालत गंभीर है

पटना:बिहार के भागलपुर से दुखद खबर सामने आई है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में शादी में जा रहे दूल्हे के पिता समेत पांच बारातियों की मौत हो गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये।

यह घटना झंडापुर थाना इलाके में घटी है। टक्कर होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची झंडापुर पुलिस ने पांच घायलों को इलाज के लिए बिहपुर पीएचसी भेजा। जबकि घटनास्थल पर से शव को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि पूर्णिया के रुपौली थाना क्षेत्र के रामपुर पचीहट गोखली टोला निवासी छटू मंडल के लडके वरुण मंडल की शादी नारायणपुर होने वाली थी। जिसमें शामिल होने ऑटो पर 12 लोग सवार होकर नारायणपुर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी।

इस घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल और जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में चल रहा है। इसमें भी दो की हालत गंभीर है।

मृतकों की पहचान लड़के के पिता छटू मंडल सहित मंटू मंडल, पिंकू, गजाधर मंडल और ऑटो ड्राइवर गजेंद्र शाह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

वहीं घटना के बाद ट्रक ड्राइवर और खलासी फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक ड्राइवर का पता करने में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद शादी वाले घर और मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाभागलपुरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई