लाइव न्यूज़ :

बिहार के अरवल में हर्ष फायरिंग ने ली जान, दुल्हन की भाभी की मौत, परिजनों ने शव किया गायब

By एस पी सिन्हा | Updated: February 16, 2022 15:42 IST

बिहार के अरवल में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है. मृतक महिला दुल्हन की भाभी थी. मौत के बाद आननफानन में शादी कराई गई और परिवार वाले फरार हो गए.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र स्थित कलेर गांव की घटना।जयमाला के दौरान चली गोली दुल्हन की भाभी के सिर में लग गई, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत।

अरवल: बिहार में शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग की लगातार घटनाएं जारी हैं. कई लोगों की इससे मौत भी हो जाती है. बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र स्थित कलेर गांव में आयोजित एक शादी समारोह का जिसमें दुल्हन की भाभी हर्ष फायरिंग की शिकार हो गई. इससे उसकी मौत हो गई.

बताया जाता है कि जयमाला के दौरान चली गोली दुल्हन की भाभी के सिर में लग गई. इलाज के दौरान भाभी ने दम तोड़ दिया तो शादी का माहौल मातम में बदल गया. रस्मों और रिवाजों को भूल आनन फानन में शादी संपन्न कर घर वाले फरार हो गए. परिजनों ने मृतका के शव को भी गायब कर दिया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है. 

जयमाला के दौरान एक रिश्तेदार ने की फायरिंग

जानकारों के अनुसार कलेर गांव में कमलेश चौधरी के घर बेटी की बारात आई थी और जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था. जैसे ही वर-वधू ने एक दूसरे के गले में माला डाला, मौके पर मौजूद एक रिश्तेदार ने गोली चला दी. गोली दुल्हन की भाभी सावित्री देवी के सिर में जा लगी. आनन-फानन में सावित्री देवी को इलाज के लिए कलेर पीएचसी में भर्ती कराया गया. 

सावित्री की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. सावित्री देवी की मौत की खबर मिलते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई. आनन फानन में शादी संपन्न कराने के बाद रात को करीब एक बजे लड़की की विदाई भी कर दी गई. 

घर वाले घर छोड़कर भागे, सभी परिजन गायब

विदाई के बाद सभी घर वाले गांव छोड़कर फरार हो गए. वहीं सावित्री देवी की मौत के बाद परिजन उसका शव लेकर फरार हो गये.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और सावित्री देवी के शव की तलाश शुरू कर दी है. पूरे मामले पर एसपी राजीव रंजन ने कहा कि फिलहाल फायरिंग की सूचना नहीं मिली है, लेकिन एक महिला की मौत का मामला सामने आया है. फिलहाल शव की बरामदगी नहीं हो सकी है. 

इस संबंध में परिजनों द्वारा कलेर थाने में केस दर्ज नहीं कराया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा