लाइव न्यूज़ :

बिहार के अररिया में प्राधानाध्यापक की हैवानियत, छात्रा को पोशाक और राशन का लालच देकर किया तीन माह तक दुष्कर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: July 17, 2021 15:30 IST

अररिया के इस मामले का खुलासा 29 जून को हुआ, जब छात्रों में प्रधानाध्यापक को आपत्तिजनक स्थिति में छात्रा के साथ देखा. प्रधानाध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के अररिया जिले में आठवीं की छात्रा को लालच देकर उसके साथ रेप करने का मामला प्रधानाध्यापक महलगांव ओपी क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रसादपुर डुमरिया में पदस्थापित है

पटना: बिहार के अररिया जिले में आठवीं की छात्रा को पोशाक और राशन का लालच देकर स्कूल के प्रधानाध्यापक के द्वारा हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए 3 महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. 

पीड़िता ने जब परिजनों को इस बात की जानकारी दी तो उन्होंने पंचायत में मामला सुलझाने की कोशिश की. लेकिन जब पंचायत में भी बात नहीं बनी तो उन लोगों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. इसके बाद आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी प्रधानाध्यापक रौशन जमीर महलगांव ओपी क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रसादपुर डुमरिया में पदस्थापित है. मामले का खुलासा 29 जून को हुआ, जब छात्रों ने प्रधानाध्यापक को आपत्तिजनक स्थिति में छात्रा के साथ देखा. 

प्रधानाध्यापक वीडियो बनाकर दे रहा था कई दिनों से छात्रा को धमकी 

इसके बाद लोगों ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी. बाद में छात्रा के माता-पिता ने बेटी को प्रधानाध्यापक के चंगुल से छुडाया. उसी स्कूल की आठवीं की छात्रा के साथ प्रधानाध्यापक ने पोशाक और राशन का लालच देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. 

छात्रा ने बताया कि प्रधानाध्यापक उसके साथ 3 महीने से दुष्कर्म कर रहा था. उसने बताया कि प्रधानाध्यापक ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया था और किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी दे रहा था. 

पुलिस ने आरोपी प्राधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है. महिला थाना प्रभारी रिता कुमारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस