लाइव न्यूज़ :

अररियाः झोपड़ी में आग, भुट्टा पका रहे भाई-बहन समेत छह बच्चे जिंदा जले, मासूमों की मौत से सभी सदमे में...

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2021 16:46 IST

बिहार के अररिया जिले के पलासी प्रखंड के कबैया गांव में बड़ा हादसा हो गया। घटना में जिन बच्चों की मौत हुई है, उनकी उम्र 3 साल से लेकर 6 साल के बीच थी।

Open in App
ठळक मुद्देभाई-बहन समेत छह बच्चे फूस के बने घर में लोगों से छिपकर भुट्टा पका रहे थे। आल का बोझा (बंडल) भी रखा हुआ था।हवा के कारण पुआल की आग ने कुछ ही पल में ढाई साल से 5 साल तक के इन बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया।

पटनाः बिहार के अररिया जिले के पलासी प्रखंड के कबैया गांव में आज हुए एक दर्दनाक हादसे में आग में 6 बच्चों की जलकर मौत हो गई।

घटना दोपहर एक बजे की है, जब भाई-बहन समेत छह बच्चे फूस के बने घर में लोगों से छिपकर भुट्टा पका रहे थे, भुट्टा पकाते समय उड़ी चिंगारी से एक घर में लगी आग में भाई-बहन समेत छह बच्चे जिंदा जल गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चे जहां आग पर भुट्‌टा पका रहे थे, वहीं पुआल का बोझा (बंडल) भी रखा हुआ था।

पछिया हवा के कारण पुआल की आग ने कुछ ही पल में ढाई साल से 5 साल तक के इन बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। परिजन और पड़ोसी जबतक बचाव में उतरते, सारे बच्चे पुआल की आग में जलकर मर चुके थे। मृतकों में युनुश का 5 वर्षीय बेटे अशरफ और 3 वर्षीय बेटी गुलनाज, मंजूर का 6 वर्षीय बेटा दिलवर, फारूक का 4 वर्षीय बेटा बरकस, मतीन का पांच वर्षीय बेटा अली हसन और तनवीर का 5 वर्षीय बेटा खुसनिहार शामिल है। सूत्रों के अनुसार भूसा घर में अचानक आग लगने से ये बच्चे उसमें फंस गए।

घर में आग लगने के बाद बच्चों को बचाने के लिए आसपास के लोग दौडे़, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल कुछ युवाओं ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग में फंसे बच्चों को जब तक वे लोग निकाल पाते, तब तक मासूमों ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आग में 6 मासूम बच्चों के झुलसने से गांव में मातम का माहौल है। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। आसपास के लोग बच्चों के परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली